Get App

Diabetes: नाश्ते में इन चीजों को करें शामिल, दिन भर ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, दवाओं की होगी छुट्टी

Diabetes Treatment: देश में ब्लड शुगर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में खानपान पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है। नाश्ते में आप हेल्दी डाइट को जरूर शामिल करें। इसमें मसूर दाल का चीला, सहजन के पराठों का सेवन कर सकते हैं। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी रामबाण से कम नहीं है

अपडेटेड Mar 02, 2025 पर 7:21 AM
Story continues below Advertisement
Diabetes के मरीजों के लिए सहजन के पत्तों के पराठे फायदेमंद माने गए हैं।

दुनिया भर में डायबिटीज एक आम बीमारी बन गई है। जिसकी मुख्य वजह गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल है। इस बीमारी से न सिर्फ बुजुर्ग बल्कि युवा भी तेजी से चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज एक ऐसी बामारी है, जिसे खत्म नहीं किया जा सकता है। हालांकि इसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है। वहीं कुछ लोग ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि दवाइयों के अलावा भी कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें आप अपने में नाश्ते में बदलाव करना होगा। जिससे ब्लड शुगर लेवल दिन बर कंट्रोर रहेगा।

नाश्ते में आप सहजन के पराठे, मसूर दाल का चीला, भुने हुए ओट्स जैसी तमाम चीजों को शामिल कर सकते हैं। इससे पूरे आपका ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल रहेगा।

मसूर दाल के चीला से ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल


डायबिटीज के मरीजों के लिए दाल काफी फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन दालों में कुछ खास दालों को डाइट में शामिल कर आप ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपके लिए मसूर की दाल काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इस दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जिससे डायबिटीज के मरीज इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। मसूर की दाल प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होती है। जो सेहत के लिए जरूरी है। ऐसे में आप नाश्ते में मसूर दाल का चीला का सेवन कर सकते हैं।

सहजन के पराठे

सहजन एक सुपर प्लांट है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण की तरह काम करता है। इतना ही नहीं सहजन हार्ट को भी हेल्दी बनाता है। आमतौर पर दक्षिण भारतीय करी तैयार करने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। सहजन में एंटीफंगल, एंटीवायरल, एंटी डिप्रेसेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। इसके अलावा सहजन कई तरह से खनिजों से भरपूर होता है। ऐसे में सुबह सहजन के पत्तों से तैयार पराठों का सेवन जरूर करें। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं है।

नाश्ते में भुने हुए ओट्स का करें सेवन

इसके अलावा नाश्ते में भुने हुए बादाम, पिस्ता, अखरोट और मूंगफली का भी सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैँ। यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माने गए हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: इन पत्तों से थर-थर कांपती हैं बीमारियां, सिर्फ 5 सेकंड जीभ में रखें, ब्लड शुगर फौरन होगा कंट्रोल, जोड़ों का दर्द भागेगा दूर

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 02, 2025 7:21 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।