Diabetes: ये सब्जियां हैं डायबिटीज के लिए रामबाण इलाज, ब्लड शुगर लाइफ टाइम रहेगा कंट्रोल

Vegetables for Diabetes: इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स के कारण डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। कुछ ऐसी सब्जियों के नाम बता रहे हैं। जिनके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। इनका8 ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बेहद कम है

अपडेटेड Jan 24, 2025 पर 7:19 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Diabetes: ब्रोकली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। टाइप 2 डायबिटीज को दूर करने के लिए फायदेमंद मानी जाती है।

देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में इसे दुनिया का 'डायबिटीज कैपिटल' भी कहा जाने लगा है। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है, लेकिन लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव कर ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। शुगर के मरीजों को अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखना चाहिए। लिहाजा डायबिटीज के मरीजों को विटामिन और खनिज से भरपूर हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए ब्रोकली, भिंडी, गोभी, ब्लूबेरी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर बैलेंस करना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम लोगों को ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स के बारे में सोचना चाहिए, जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी माना जाता है। साथ ही कुछ हाई फाइबर से भरपूर सब्जियों का सेवन भी शुगर स्पाइक को रोकने में मददगार है।

डायबिटीज के मरीज करें ब्रोकली का सेवन


डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए ब्रोकली किसी रामबाण से कम नहीं है। ब्रोकली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें फाइबर, विटामिन C, विटामिन K, आयरन, प्रोटीन और पोटैशियम पाया जाता है। आधे कप पके हुए ब्रोकली में केवल 27 कैलोरी और 3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। इसलिए यह डायबिटीज से पीड़ित लोगों की पहली पसंद है। खास बात यह है कि ब्रोकली को कच्चा और पकाकर दोनों तरह से खाया जा सकता है। ब्रोकली में ल्यूटिन और जियाजैंथिन एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो आंखों से जुड़े रोगों को दूर करने में भी फायदेमंद है। ब्रोकली इंसुलिन का नेचुरल तरीके से निर्माण करती है। इससे शुगर कंट्रोल रहता है।

फूलगोभी

गोभी एक ऐसी सब्जी है, जिसका न सिर्फ स्वाद पसंद आता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। अगर डायबिटीज के मरीज गोभी का सेवन करते हैं तो आसनी से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। गोभी में कार्बोहाइड्रेट कम होता है। इसमें समान मात्रा में विटामिन C और फोलेट मिलता है।

भिंडी

भिंडी की सब्जी से ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है। भिंडी में एक स्राव जैसा होता है जो थोड़ा चिपचिपा या पतला होता है। यह बेहद ही अच्छा घुलनशील फाइबर होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल तो कंट्रोल होता ही है। इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर – यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए एक्पर्ट्स से जरूर सलाह लें।

Diabetes: काले लहसुन की कलियां जहां भी मिले तुरंत खाएं, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, कैंसर के लिए फायदेमंद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।