Diabetes: इन 4 चीजों के आटे को डाइट में करें शामिल, जिंदगी भर ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Diabetes: गेहूं का आटा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। ऐसे में डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए। जिसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा हो। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। लिहाजा डायबिटीज के मरीज चने का आटा, राजगीरा का आटा, बाजरे के आटे की रोटियां खानी चाहिए

अपडेटेड Sep 11, 2024 पर 7:20 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Diabetes: जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल हाई रहता हो मोटे अनाजों के आटे की रोटियां डाइट में शामिल करें

देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह एक ऐसी बीमारी है। जिसमें खान-पान का खास ख्याल रखना बेहद ही जरूरी होता है। इस बीमारी में थोड़ी सी लापरवाही भी ब्लड शुगर बढ़ने का कारण बन सकती है। ऐसे में लोग अक्सर सवाल करते रहते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन आटा ज्यादा फायदेमंद है। ऐसे में आपको उन चीजों के आटे का चुनाव करना चाहिए। जिसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा हो। इसके साथ ही जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बेहद कम हो। इससे शुगर स्पाइक नहीं बढ़ता। डायबिटीज की बीमारी कंट्रोल में रहती है।

डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में मोटे अनाज के आटे की रोटियां शामिल कर सकते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं। इससे डायबिटीज ही नहीं अन्य बीमारियां भी कोसों दूर रहती हैं। इसमें चना का आटा, बाजरे का आटा, राजगीरा (रामदाना) का आटा, रागी का आटा शामिल हैं।

राजगीरा के आटे से ब्लड शुगर रहेगा डाउन


डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए रामदाना यानी राजगीरा का आटा बेहद फायदेमंद माना गया है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इस आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बेहद कम होता है। यह शुगर लेवल को नहीं बढ़ने देता है। इसमें हाई कैलोरी होती है। यह शरीर की एनर्जी बूस्ट करने का भी काम करता है। इससे वजन भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। के साथ, डायबिटीज को संतुलित रखने में मददगार है। रामदानाा कटलेट बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसे गेंहू के आटे के साथ मिलाकर टिक्की के तौर पर बना सकते हैं।

चने का आटा

डायबिटीज के मरीजों के लिए चने के आटे का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।, चने का आटा फाइबर से भरपूर होता है और मोटा होता है। ये आसानी से नहीं पचता जिससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता है। साथ ही इससे मेटाबोलिक रेट भी सही रहता है। जिससे डायबिटीज में कब्ज जैसी समस्या नहीं होती है।

बाजरे का आटा

बाजार एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो किसी भी दुकान पर आसानी से मिल जाता है। कई लोगों को इसके आटे की रोटी काफी पसंद होती है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लिहाजा डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी रामबाण से कम नहीं है।

ज्वार का आटा

ज्वार के आटे में ग्लूटेन फ्री होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर हाई होता है। ज्वार का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। इसी वजह से यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

रागी का आटा

रागी का आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस आटे के सेवन से ब्लड ग्लूकोज नहीं बढ़ता। पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। इसके अलावा ये आंखों के लिए भी फायदेमंद है।

डिस्क्लेमर – यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए एक्पर्ट्स से जरूर सलाह लें।

Diabetes: कोकोनट शुगर है गुणों की खान, ब्लड शुगर रहेगा डाउन, ऐसे करें सेवन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।