Diabetes: डायबिटीज के मरीज इन दिनों दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे हैं। गलत खानपान और बिगड़ती लाइफस्टाइल के चलते आज कल के युवा भी डायबिटीज जैसी बीमारी की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। यह एक ऐसी बीमारी है। जिसका कोई इलाज नहीं है। इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए जंक फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन खाना चाहते हैं तो हम कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं। जिसे फॉलो करने पर जंक ब्लड शुगर के जोखिम को कम किया जा सकता है।
ये है हेल्दी चिप्स का ऑप्शन
चिप्स टाइम पास स्नैक्स है। अगर डायबिटीज के मरीज चिप्स खाना पसंद करते हैं तो आलू की जगह चुकंदर या शकरकंद के चिप्स का सेवन कर सकते हैं। बाहर से पैकेट खरीदने के बजाय घर में भी इन्हें तैयार किया जा सकता है। चुकंदर या शकरकंद को स्लाइस करें और अपनी पसंद का कोई सा भी तेल और मसाला उस पर लगाएं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए पिज्जा बेहतर नहीं माना गया है। इसे हेल्दी बनाने के लिए आप घर में ही पिज्जा बनाएं। इसके बेस के लिए पिज्जा क्रस्ट की जगह ब्राउन ब्रेड या रोटी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेयोनीज को सफेद मक्खन से रिप्लेस करें और ऊपर टॉपिंग में खूब सारी सब्जियां रखें। यह सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
पॉप कॉर्न में बहुत ही कम कैलोरीज होती हैं। वैसे तो ये हेल्दी ऑप्शन है। लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में इसे खाना अवॉयड करें। इसमें नमक की मात्रा काफी होती है। वजन कम करने वालों को इसे जरूर खाना चाहिए और हो सके तो घर में बनाकर ही खाएं। इसकी वजह ये है कि आप इसे घर पर बनाते समय नमक और तेल की मात्रा को अपने हिसाब से रख सकते हैं।