भारत में डायबिटीज तेजी से पैर पसार रही है। मौजूदा समय में 10 करोड़ से ज्यादा लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं, जबकि 15 करोड़ लोग प्री-डायबिटिक की स्थिति में हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले वर्षों में ये महामारी का रूप ले सकती है। डायबिटीज में सबसे अहम होता है ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना, जिसके लिए अधिकतर लोग दवाओं और इंसुलिन पर निर्भर रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज का अर्क ब्लड शुगर कम करने में कारगर साबित हो सकता है?
रिसर्च में ये बात सामने आई है कि प्याज के अर्क को डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन के साथ लिया जाए, तो शुगर लेवल में 50% तक की गिरावट आ सकती है। तो अगर आप भी शुगर कंट्रोल करने के आसान और सस्ते उपाय तलाश रहे हैं, तो प्याज के ये गुण जरूर जान लें!
डायबिटीज कंट्रोल का असरदार तरीका
अमेरिका के सैन डिएगो में तीन साल पहले हुई एंडोक्राइन सोसाइटी की वार्षिक बैठक में पेश की गई एक स्टडी में ये दावा किया गया कि प्याज का अर्क डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, प्याज का अर्क एलियम सेपा ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में कारगर साबित हो सकता है। इसे यदि डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन के साथ लिया जाए, तो शुगर लेवल 50% तक कम किया जा सकता है।
प्याज का अर्क कई बीमारियों का इलाज
प्याज का अर्क न सिर्फ ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है, बल्कि ये कोलेस्ट्रॉल, दिल की बीमारियों और पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को कम करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक होते हैं।
बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद
प्याज का अर्क बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और झड़ने की समस्या को रोकने में मदद करता है। साथ ही, इसके नियमित सेवन से त्वचा में निखार आता है और यह त्वचा की सेहत में सुधार करता है।
क्या यह इंसानों पर भी असरदार होगा?
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस स्टडी को अभी इंसानों पर और अधिक शोध की जरूरत है, लेकिन शुरुआती नतीजे बेहद उत्साहजनक हैं। यदि ये प्रयोग सफल होता है, तो प्याज का अर्क डायबिटीज मरीजों के लिए सबसे सस्ता और प्राकृतिक इलाज बन सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।