Diabetes: गोजी बेरी है ब्लड शुगर की रामबाण दवा, लिवर और BP के लिए फायदेमंद

Diabetes: लाल बेरी को गोजी बेरी भी कहते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और औषधीय गुण काफी होते हैं। यह लद्दाख में पाया जाने वाला एक तरह का फल है। इससे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियां दूर रहती हैं। चीन में इसे दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है

अपडेटेड Nov 19, 2024 पर 7:20 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Diabetes: गोजी बेरी के फायदे सुनकर हैरान रह जाएंगे। इसे कई बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है।

गोजी बेरी एक एशियाई फल है। यह लद्दाख में पाया जाता है। इसके फल आकार में बेहद छोटे होते हैं। लेकिन सेहत के लिए यह किसी दवा से कम नहीं हैं। खाने में यह मीठे होते हैं। पोषक तत्वों की अगर बात करें तो इसमें विटामिन C, पोटैशियम, जिंक, थायामीन, सेलेनियम, कॉपर, राइबोफ्लेविन, आयरन अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। गोजी बेरी लद्दाख के अलावा चीन में भी पाए जाते है। चीन में इसे दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए गोजी बेरी किसी दवा से कम नहीं है।

गोजी बेरी में एंटी-एजिंग गुण भरपूर होते हैं। बीटाइन नामक तत्व झुर्रियों के बनने की प्रक्रिया को कम कर देते है। इसके साथ ही ये अल्ट्रावायलेट रेडिएशन के कारण होने वाले कोलेजन डैमेज से भी बचाती हैं। गोजी बेरी में आंखों की बीमारियों और रोशनी के जोखिम को कम करने के लिए औषधीय गुण होते हैं। यह आखों को यूवी रेज ऑक्सीडेटिव तनाव और आसपास में मौजूद फ्री रेडिकल से बचाता है।

गोजी बेरी से ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल


गोजी बेरी ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों को इनके सेवन करने की सलाह दी जाती है। साल 2015 में हुए एक शोध में पता चला है कि ब्लड में इंसुलिन और ग्लूकोज के स्तर को गोजी बेरी संतुलित करती है। गोजी बेरी टाइप टू डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। गोजी बेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन C, बीटा-कैरोटीन आदि होते हैं। यह शरीर में फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और फाइबर अधिक होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। गोजी बेरी फल को सुखाने के बाद इससे चाय बनाकर भी पी सकते हैं।

ब्लड प्रेशर के लिए गोजी बेरी है फायदेमंद

गोजी बेरी ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखने में कारगर होता है। इसके साथ ही दिल के लिए भी फायदेमंद है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

लिवर की बीमारी में फायदेमंद

चीन में अगर किसी को लिवर की बीमारी हो जाती है तो गोजी बेरी का इस्तेमाल किया जाता है। गोजी बेरी लीवर के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए फायदेमंद है। लीवर कैंसर सेल पर हुए शोध में यह सामने आया है कि गोजी बेरी ट्यूमर के विकास को रोक सकती है।

कैंसर के जोखिम को कम करता है गोजी बेरी

गोजी बेरी के सेवन से कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन C, कैरोटिनॉयड, जैक्सेंथिन समेत एंटीऑक्सीडेंट कैंसर कोशिकाओं से लड़ते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: इन छोटे-छोटे दानों के पानी से ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, पेट की भी होगी सफाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।