Diabetes: कंटोला से ब्लड शुगर और BP फौरन होगा कंट्रोल, मोटापा भी भागेगा दूर

Diabetes: कंटोला दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जियों में से एक है। इसमें औषधीय गुणों की भरमार है। इस सब्जी का कुछ दिन सेवन करने से ही शरीरा फौलादी बन जाता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है। इससे ब्लड शुगर को फौरन कंट्रोल किया जा सकता है। इसके सेवन से मौसमी बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। इसमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है

अपडेटेड May 24, 2024 पर 7:25 AM
Story continues below Advertisement
Diabetes: कंटोला के सेवन से मोटापा और ब्लड प्रेशर को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं

आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने खानपान पर खास तौर से ध्यान नहीं दे पाते हैं। वहीं जंक फूड का सेवन भी दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। जिससे तमाम तरह की बीमारियां फैल रही हैं। ऐसे ही देश में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैँ। यह एक ऐसी बीमारी है जो एक बार हो जाए तो उसे जड़ से खत्म करना बेहद मुश्किल है। इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसे सुपरफूड के बारे में बता रहे हैं। जिससे बल्ड शुगर तो कंट्रोल रहेगा ही, इससे अन्य कई चमत्कारिक फायदे भी मिलेंगे। हम बात कर रहे हैं कंटोला की सब्जी के बारे में। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है।

कंटोला को आयुर्वेदिक औषधी भी कहा जाता है। करेले की तरह दिखने वाले कंटोला में सेहत से जुड़े अनगिनत फायदे हैं। काफी लोग इसे ककोरा नाम से भी जानते हैं। कुछ इलाकों में इसे पंडोरा भी कहते हैं। बारिश के मौसम में कंटोला की सब्जी खाने से इन्फेक्शन का खतरा कम रहता है। इस सब्जी का रंग हरा होता है। इसके बाहरी सतह को छीलकर सब्जी बनाई जाती है।

कंटोला में पोषक तत्वों का भंडार


कंटोला में भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट जैसे तमाम तत्व पाए जाते हैं। वहीं कैरोटीन, थियामिन, रबोफोलेविन, नियासिन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। महिलाओं की समस्याओं को दूर करने में ये सब्जी बेहद फायदेमंद है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। यह दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जियों में से एक है। इस सब्जी में इतनी ताकत होती है कि महज कुछ दिन के सेवन से ही आपका शरीर तंदुरुस्त हो जाएगा। कंटोला को ककोड़े और मीठा करेला नाम से भी जाना जाता है। कंटोला आमतौर पर मॉनसून के मौसम में भारतीय बाजारों में देखा जाता है। इसकी मुख्य रूप से भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में खेती की जाती है।

कंटोला डायबिटीज के लिए रामबाण

इस सब्जी का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है। डायबिटीज के मरीजोंके लिए यह बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइटो पोषक तत्व, पॉलीपेप्टाइड-पी शरीर में मौजूद अतिरिक्त शुगर के लोवल को कम करने में मदद करते हैं।

कंटोला से ब्लडप्रेशर करे कंट्रोल

कंटोला की सब्जी ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। अगर कंटोला का जूस अपनी डाइट में शामिल किया जाए तो भी ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रह सकता है।

कटोला से मोटापा कम करें

अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश में लगे हैं तो कंटोला की सब्जी बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जिससे जल्दी भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल होने लगता है।

डिस्क्लेमर – यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए एक्पर्ट्स से जरूर सलाह लें।

डायबिटीज के मरीजों के लिए संजीवनी है कंदमूल फल, ब्लड शुगर हमेशा रहेगा कंट्रोल, घने और काले होंगे बाल

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: May 24, 2024 7:25 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।