Health Benefits Of Lucuma Fruit: चीनी का ज्यादा सेवन हमारी सेहत के लिए धीमे जहर जैसा है, जो मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों को न्योता देता है। गुड़ भले ही थोड़ा अच्छा ऑप्शन हो, लेकिन उसकी भी एक सीमा होती है। ऐसे में मीठे का एक नया और हेल्दी विकल्प सामने आया है – लुकुमा पाउडर। ये दक्षिणी अमेरिका के खास फल लुकुमा से बनाया जाता है जिसका स्वाद हल्का मीठा और कारमेल जैसा होता है। लुकुमा पाउडर सिर्फ स्वादिष्ट नहीं बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो सेहत को कई फायदे पहुंचाते हैं।
खास बात यह है कि यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सुरक्षित है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम है। अगर आप मीठे का आनंद लेना चाहते हैं और सेहत को प्राथमिकता देते हैं, तो लुकुमा पाउडर आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।
लुकुमा पाउडर एक खास फल "लुकुमा" से बनता है जो दक्षिणी अमेरिका में पाया जाता है। इस फल का गूदा पीले रंग का होता है और स्वाद में हल्का मीठा व कारमेल जैसा लगता है। इसे प्राकृतिक तरीके से सुखाकर इसका पाउडर बनाया जाता है। जिसे आप आसानी से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसलिए इसे डायबिटीज के मरीज भी सुरक्षित रूप से ले सकते हैं।
लुकुमा पाउडर के सेहतमंद फायदे
लुकुमा पाउडर में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम है जिससे यह ब्लड शुगर को अचानक नहीं बढ़ाता। यह न केवल पाचन को बेहतर बनाता है बल्कि गट बैक्टीरिया को भी स्वस्थ रखता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को रोगों से बचाते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। पॉलीफेनोल्स के कारण यह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
लुकुमा पाउडर को चीनी की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे आप चाय, कॉफी, स्मूदी, मिठाई और बेकिंग में आसानी से डाल सकते हैं। इसका हल्का मीठा और कारमेल जैसा स्वाद इसे खास बनाता है। इसे अपने रोजमर्रा के खान-पान में शामिल करें और चीनी के दुष्प्रभावों से बचें। यह न केवल आपकी सेहत को बेहतर बनाएगा बल्कि मीठे के स्वाद का भी आनंद देगा।