Credit Cards

Diabetes: इस पेड़ की पत्तियां जहां कहीं भी मिल जाएं फौरन चबा लें, डायबिटीज शरीर छोड़कर भागेगी दूर

Neem Leaves Reduce Sugar Level: आयुर्वेद में नीम का इस्तेमाल कई सारी बीमारियों से बचने के लिए किया जाता है। नीम की पत्ती, निंबोली और इसकी छाल भी दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण देखे गए हैं। ऐसे में यह हाई ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में मदद करती है। इसे शरीर के दाग-धब्बों को मिटाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं

अपडेटेड Feb 13, 2025 पर 12:58 PM
Story continues below Advertisement
Neem Leaves Reduce Sugar Level: डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है जिसे सही लाइफस्टाइल फॉलो करके कंट्रोल किया जा सकता है।

डायबिटीज की समस्या अब धीरे-धीरे पूरी दुनिया में एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। डायबिटीज की चपेट में आने वालों में अब बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। इस बीमारी में लोगों के ब्लड में शुगर की मात्रा अधिक हो जाती है। इसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डायबिटीज के मरीज अपने खान-पान का बहुत ध्यान रखना चाहिए। इसमें गड़बड़ी होने पर सीधे ब्लड शुगर पर असर पड़ता है। इसे कंट्रोल करने के लिए प्रृकतिक तरीका अपना सकते हैं। ऐसे ही नीम का पूरा पेड़ किसी मेडिकल स्टोर से कम नहीं है। इसकी पत्तियां, निबौरी, छाल सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है।

नीम की पत्तियों को डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। कई रिसर्च में कहा गया है कि अगर रोजाना नीम की कुछ पत्तियों का सेवन किया जाए तो हाई ब्लड शुगर जैसी बीमारियां भी दुम दबाकर भागने के लिए मजबूर हो जाएंगी। आयुर्वेद में नीम के पत्तों को एंटी डायबिटिक गुणों से भरपूर माना गया है। इसके फायदे सुनकर हैरान रह जाएंगे।

नीम की पत्तियां डायबिटीज के लिए हैं रामबाण


लोग नीम की पत्तियों को डायबिटीज की दवा के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम की पत्तियां इंसुलिन पैदा करने वाली सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करती हैं। जिससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। हेल्थ से जुड़े जानकारों का कहना है कि अगर सुबह के समय खाली पेट नीम की 4-5 पत्तियां खाई जाएं तो सेहत अच्छी रहती है। नीम की पत्तियों को सेवन करने से त्वचा में होने वाली बीमारियों से भी दूर रहते हैं। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए लोगों को सुबह खाली पेट 4-5 नीम के पत्ते चबाकर खाएं और इसके बाद पानी पी लें।

नीम की पत्तियों से स्किन में आएगी चमक

नीम की पत्तियों में मौजूद तमाम तत्व त्वचा से संबंधित परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इसके सेवन से त्वचा रोगों में राहत मिलती है। बुजुर्ग लोगों को नीम की पत्तियां कम खानी चाहिए।

नीम की पत्तियों के अन्य फायदे

1 - खून साफ होता है।

2 - मुंह का स्वास्थ्य सुधरता है।

3 - लिवर और किडनी से कचरा निकल जाता है।

4 - त्वचा साफ होती है।

5 - घाव और छाले ठीक होते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Amla Benefits: 100 बीमारियों की रामबाण दवा है आंवला, आयुर्वेद में माना जाता है अमृत, विटामिन का है खजाना, जानिए किसे नहीं खाना चाहिए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।