Get App

Diabetes Treatment: अरहर की दाल से ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, फायदे सुनकर हो जाएंगे हैरान

Arhar dal for Diabetes: अरहर की दाल डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है। जिसमें खून में शुगर का लेवल बहुत अधिक हो जाता है। अरहर दाल में मौजूद कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। अरहर दाल कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें अन्य दालों के मुकाबले प्रोटीन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है

अपडेटेड Mar 11, 2025 पर 7:21 AM
Story continues below Advertisement
Diabetes: अरहर की दाल में आयरन कैल्शियम मैग्नीशियम पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है।

देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। बुजुर्गों के अलावा युवाओं को डायबिटीज नहीं छोड़ रही है। इसकी वजह गलत खानपान और लाइफ स्टाइल को माना जा रहा है। डायबिटीज की बीमारी लाइलाज है। इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट ब्लड शुगर के मरीजों को सही डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज करने की भी सलाह भी देते हैं। वहीं अगर आप अपनी डाइट में अरहर की दाल को शामिल करते हैं तो यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

अरहर दाल कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें अन्य दालों के मुकाबले प्रोटीन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। इसके अलावा अरहर दाल में आयरन कैल्शियम मैग्नीशियम पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से अपनी डाइट में अरहर दाल शामिल करते हैं तो आप कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं।

अरहर की दाल डायबिटीज के लिए है फायदेमंद


दरअसल, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ने के चलते बॉडी में ब्लड शुगर का लेवल भी बढ़ने लगता है। ब्लड शुगर बढ़ने से ही डायबिटीज की बीमारी होती है। चूंकि अरहर की दाल में एंटीऑक्सीडेंट गुण ज्यादा पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। इस दाल को नियमित खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। अरहर दाल में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं जो धीरे-धीरे पचते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है। इस तरह से अरहर दाल खाने से डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अंकुरित तुअर दाल भी फायदेमंद है. इसमें काम्प्लेक्स कार्ब्स की ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे ब्लड शुगर से तेजी से नहीं बढ़ता है।

अरहर की दाल से वजन रहता है कंट्रोल

अरहर दाल का सेवन करने से वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। अरहर दाल में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर युक्त भोजन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। फाइबर भोजन को धीरे पचाता है। जिससे भूख लंबे समय तक नहीं लगती और वजन कंट्रोल में रहता है।

अरहर की दाल से ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

अरहर दाल में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो आप अपनी डाइट में अरहर का दाल जरूर शामिल करें। इससे ब्लड प्रेशर का लेवल सामान्य रहता है।

डिस्क्लेमर - यहां बताए गए उपाय सिर्फ सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं। इसके लिए आप किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से सलाह लेने के बाद ही अपनाएं।

Jamun for Diabetes: जामुन और पत्तियां डायबिटीज का कर देंगी काम तमाम, फौरन ब्लड शुगर होगा डाउन

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 11, 2025 7:21 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।