आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में देर रात तक जागना आम बात हो गई है। कोई मोबाइल चला रहा है, कोई ओटीटी पर सीरीज देख रहा होता है, तो कोई ऑफिस का काम खत्म कर रहा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आदत हमारी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती है?
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में देर रात तक जागना आम बात हो गई है। कोई मोबाइल चला रहा है, कोई ओटीटी पर सीरीज देख रहा होता है, तो कोई ऑफिस का काम खत्म कर रहा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आदत हमारी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती है?
हाल ही में एक रिसर्च सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि अगर आप रोजाना देर रात तक जागते हैं, तो आपको टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा लगभग 50% तक बढ़ जाता है। चौंकाने वाली बात ये है कि सिर्फ नींद की मात्रा ही नहीं, बल्कि नींद का समय और नियमितता भी आपकी सेहत पर असर डालती है।
इस अध्ययन में लगभग 5,000 लोगों को 7 साल तक ट्रैक किया गया। जिन लोगों की नींद का टाइम टेबल ठीक नहीं था या जो अक्सर देर से सोते थे, उनमें डायबिटीज के लक्षण जल्दी दिखाई दिए। इसका कारण यह बना कि उनके शरीर की बॉडी क्लॉक यानी जैविक घड़ी गड़बड़ा गई थी।
जब हम रोज अलग-अलग समय पर सोते और जागते हैं, तो हमारा शरीर कन्फ्यूज हो जाता है। इससे हार्मोन, इंसुलिन और मेटाबॉलिज्म का बैलेंस बिगड़ने लगता है। धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है, पेट और लीवर के आस-पास फैट जमा होता है, और शरीर इंसुलिन के प्रति कम संवेदनशील हो जाता है जो डायबिटीज की ओर पहला कदम है।
अब सवाल ये उठता है कि इससे बचने के लिए क्या किया जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसका हल कुछ साधारण आदतों से ही निकला जा सकता है।
हर दिन एक ही समय पर सोएं और जागें, चाहे वीकेंड हो या छुट्टी।
रात को स्क्रीन टाइम कम करें, मोबाइल और टीवी को समय रहते छोड़ दें।
सोने से पहले हल्की-फुल्की चहलकदमी करें, किताब पढ़ें या रिलैक्सिंग म्यूजिक सुनें और साथ ही सबसे जरूरी बात ये है कि नींद को हल्के में न लें। ये सिर्फ आराम नहीं, आपकी सेहत की बुनियाद है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।