पैर देखकर यूं पता चलती हैं शरीर की बीमारी, दिखने लगे ये संकेत तो भूलकर भी ना करें इग्नोर

ऐसी कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं जिनकी पहचान पैरों को देखकर की जा सकती है। हमारा शरीर तबीयत खराब होने की शुरूआत में ही कई तरह के संकेत देने लगता है लेकिन हम उन्हें पहचान नहीं पाते। यहां जानिए डॉक्टर के अनुसार वो कौन-कौनसे संकेत हैं जिन्हें पहचानने में भूल नहीं करनी चाहिए

अपडेटेड Jan 22, 2025 पर 2:51 PM
पैर देखकर यूं पता चलती हैं शरीर की बीमारी

Diseases Symptoms On Feet : क्या आप जानते हैं कि हमारे पैरों से हम अपनी सेहत के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं? हमारे शरीर में जब भी कोई बीमारी या समस्या होती है, तो उसका कुछ न कुछ लक्षण हमारे शरीर पर दिखाई देता है। हमारा शरीर तबीयत खराब होने की शुरूआत में ही कई तरह के संकेत देने लगता है लेकिन हम उन्हें पहचान नहीं पाते। इसी तरह, हम अपने पैरों को देखकर भी कई बीमारियों का पता लगा सकते हैं। एम्स की डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने बताया कि, हम अपने पैरों को देखकर कैसे बीमारी का पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि पैरों को देखकर हम किस तरह से बीमारी का पता लगा सकते हैं।

जब हो पैरों में झुनझुनाहट

बता दें कि कभी-कभी हमारे पैर सुन्न हो जाते हैं, जिसे हम आमतौर पर "पैर सो गया" कहते हैं। अगर आपके पैरों में बार-बार झुनझुनी या सुन्नता महसूस हो, तो यह एक संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में विटामिन B12 और विटामिन E की कमी हो गई है। ऐसे में आपको विटामिन B12 और विटामिन E से भरपूर खाने-पीने की चीजें खानी चाहिए। इसके इलाज के लिए आपको अपने पैरों में गर्म तेज का मसाज भी करना चाहिए। वहीं डाइट में हरे पत्तेदार सब्जियां, अंडे, मछली और नट्स खाने चाहिए।


पैरों में सूजन आने का मतलब

अगर आपके पैरों में सूजन हो रही है, तो यह आपके शरीर में किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है, जैसे कि लिवर, दिल, किडनी या खून में हीमोग्लोबिन की कमी। इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए आपको अपने खाने-पीने का ध्यान रखना होगा, अच्छी नींद लेनी होगी और किसी भी तरह के तनाव से बचना होगा। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। वहीं इससे बचने के लिए आपको अपने डाइट में आयरन, विटामिन B12 भरपूर मात्रा में लेने चाहिए।

मसल्स क्रैंप आना

पैरों की मसल्स में अचानक से खिंचाव होना, दर्द होना या फिर अकड़न महसूस होना मैग्नीशियम की कमी का संकेत हो सकता है। इस कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में मैग्नीशियम से भरपूर चीजों को शामिल करें जिससे क्रैंप्स कम हो सकें।

पैरों का ठंडा पड़ना

आयोडीन की कमी या फिर अनीमिया के कारण ऐसा हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आप पर्याप्त मात्रा में आयोडीन ले रहे हैं और साथ ही अनीमिया से निपट रहे हैं। इससे बचने के लिए आपको आयरन से भरपूर मात्रा में आहार लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर : यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।