शरीर में दिखे गांठ तो न करें नजरअंदाज, हो सकती है ये गंभीर बीमारी, जान लें ये लक्षण

शरीर के गांठ को यदि आपने नजरअंदाज किया तो आपकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। क्योंकि यह गांठ आगे चलकर कैंसर आदि जानलेवा बीमारी का कारण बन सकती है। कैंसर एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है और अगर समय रहते इसका इलाज न हो, तो जान बचाना मुश्किल हो सकता है

अपडेटेड Jun 13, 2025 पर 10:31 PM
Story continues below Advertisement
Cancer Lump: शरीर की गांठ से जिंदगी खतरे में पड़ सकती है।

गांठ रिश्तों में हो या फिर शरीर में दोनों को ही सेहत के लिहाज से ठीक नहीं माना जाता। शरीर की गांठ से जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। शरीर के गांठ को यदि आपने नजरअंदाज किया तो आपकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। क्योंकि यह गांठ आगे चलकर कैंसर आदि जानलेवा बीमारी का कारण बन सकती है। कैंसर एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है और अगर समय रहते इसका इलाज न हो, तो जान बचाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम सतर्क रहें, और अपने शरीर में होने वाले किसी भी बदलाव को नजरअंदाज न करें।

अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर गांठ में दर्द नहीं हो रहा, तो वह सामान्य है और चिंता की बात नहीं है। लेकिन ऐसा सोचना गलत हो सकता है, क्योंकि कई बार कैंसर की गांठ में दर्द नहीं होता। इसलिए अगर शरीर में कहीं भी कोई गांठ, सूजन या बदलाव महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। समय पर जांच और इलाज से कैंसर को काबू में लाया जा सकता है।

गांठ को ना करें नजरअंदाज


कई बार शरीर में ऐसी गांठें बन जाती हैं जिनमें दर्द होता है, जबकि कुछ गांठें बिलकुल बिना दर्द की होती हैं। लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि किसी भी गांठ को हल्के में नहीं लेना चाहिए। डॉक्टर्स के मुताबिक, कैंसर की गांठों में शुरुआत में दर्द नहीं होता। जब गांठ का आकार छोटा होता है, तो यह अक्सर पेनलेस (दर्द रहित) होती है। लेकिन जैसे-जैसे इसका आकार बढ़ता है और यह आसपास के टिश्यू या अंगों तक फैलती है, तो दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा, अगर गांठ में संक्रमण हो जाए, या बायोप्सी (जांच के लिए सैंपल लेना) के बाद, तो भी गांठ में दर्द हो सकता है। इसलिए, दर्द हो या न हो, अगर शरीर में कोई गांठ बनती है, तो उसे नजरअंदाज न करें।

कैंसर के कुछ सामान्य लक्षण

  • अगर आपके शरीर में नीचे दिए गए लक्षण नजर आ रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं और जांच जरूर करवाएं:
  • भूख कम लगना और तेजी से वजन गिरना
  • लगातार खांसी आना और उसके साथ खून आना
  • आवाज में बदलाव, खासकर बिना किसी कारण
  • पेट में लगातार तेज दर्द या पीलिया होना
  • शरीर पर अचानक से बहुत सारे मस्से हो जाना
  • पेशाब में खून आना, लेकिन दर्द महसूस न होना
  • खाना खाते समय मुश्किल होना, या तीखा-गर्म खाना खाने में परेशानी होना

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।