आजकल बच्चों में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी बड़ी वजह अनहेल्दी खाना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी है। आजकल बच्चे घर का खाना छोड़कर जंक फूड और स्ट्रीट फूड को खाना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। इसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है और वे मोटापे के शिकार हो जाते हैं। बार-बार अनहेल्दी फूड खाने से बच्चे का वजन भी तेजी से बढ़ सकता है। खासकर फास्ट फूड में मौजूद सोडा सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। मोटापा आगे चलकर बच्चे के लिए कई बीमारियों की वजह भी बन सकता है।
मोटापा डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दमा और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों की वजह भी बन सकता है। भारत में मोटे बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और यह दुनिया में दूसरे नंबर पर है। आइए जानते हैं किन वजहों से बच्चों में मोटापा बढ़ने का सबसे बड़ा कारण और अपने बच्चे को इससे कैसे बचाएं
बच्चों में कैसे बढ़ रहा मोटापा
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई माता-पिता बच्चों को जल्दी तैयार होने वाले जंक फूड और पैकेज्ड फूड खिलाते हैं। इससे बच्चों को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता और उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। संतुलित आहार की कमी के कारण बच्चे मोटापे का शिकार हो रहे हैं, जो उनकी सेहत के लिए खतरा बन सकता है। हेल्दी रहने के लिए ताजे फल, सब्जियां और घर का बना खाना सबसे बेहतर विकल्प हैं।
आजकल बच्चे ज्यादातर समय टीवी, मोबाइल और वीडियो गेम में बिताते हैं, जिससे उनकी फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई हैं। इसका असर उनकी सेहत पर पड़ रहा है और मोटापे की समस्या बढ़ रही है। किसी भी व्यक्ति को फिट रहने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। यह न सिर्फ वजन कंट्रोल करने में मदद करता है, बल्कि शरीर को एनर्जेटिक भी बनाए रखता है। अगर बच्चे एक्सरसाइज करना नहीं पसंद तो उन्हें किसी खेल-कूद या एक्टिविटी में शामिल करना चाहिए। दौड़ना, साइकिल चलाना या आउटडोर गेम्स खेलने से उनकी फिजिकल एक्टिविटी बढ़ेगी और सेहत भी ठीक रहेगी।
बचपन में मोटापा कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है। कम उम्र में ही बच्चों को डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम और सांस से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं। बच्चें घर का खाना छोड़कर बाहर का फास्ट फूड और पैकेज्ड फूड ज्यादा खाते हैं, जिससे उनका वजन तेजी से बढ़ता है। रिसर्च में पाया गया है कि भारत में मिलने वाले पैकेज्ड फूड्स में पश्चिमी देशों की तुलना में ज्यादा चीनी होती है, जो बच्चों में मोटापे का सबसे बड़ा कारण बन रही है। अगर समय रहते खानपान पर ध्यान न दिया जाए, तो यह आगे चलकर बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स की वजह बन सकता है।
बच्चे को मोटापे से कैसे बचाएं
बच्चों को जंक और पैकेज्ड फूड से दूर रखें और उनके खाने में जरूरी विटामिन, मिनरल्स और फाइबर शामिल करें। हरी सब्जियां और ताजे फल खिलाएं, साथ ही घर का बना पौष्टिक खाना देने की आदत डालें। दिनभर में खूब पानी पीने के लिए कहें और कोल्ड ड्रिंक्स या मीठी चीजों से बचाएं।
डिस्क्लेमर: यहां बताए गए सुझाव संतुलित आहार का हिस्सा हैं जो लोगों के लिए अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स से सलाह लेने के बाद ही आजमाएं।