बदलते समय के साथ हमारा कल्चर, हमारा खानपान और हमारा लाइफस्टाइल भी बदलती जा रही हैं। पहले लोग खाना खाने के लिए हाथों का इस्तेमाल किया करते थे। लेकिन अब अधिकतर लोग चम्मच का इस्तेमाल करने लगे हैं। वैसे भी इन दिनों यंग जेनरेशन में फोर्क और चम्मच से खाने का चलन काफी बढ़ गया है। कुछ भी खाना हो, फौरन हाथ में चम्मच पकड़ लेते हैं। हालांकि भारत में हाथ से भोजन करने की सदियों पुरानी परंपरा है। लेकिन यूरोप, अमेरिका, चीन जैसे देशों में चम्मच-कांटे से खाना खाया जाता है। वहीं हाथ से खाने को अनहाइजेनिक बताया जाता है।
भारतीय परंपरा में खाना हमेशा जमीन पर बैठकर और हाथ से खाया जाता है। अगर आप भी हाथ से कुछ भी खाना पसंद करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद है। साइंस भी ऐसा ही मानता है। साइस में भी हाथ से भोजन करने के फायदे गिनाए गए हैं। वहीं आयुर्वेद में भी हाथ से भोजन करने की सलाह दी जाती है। इससे भोजन का पूरा स्वाद मिलता है।
हाथ से भोजन करने के फायदे
हाथ से खाना खाने से आपकी पाचन शक्ति सही रहती है। हाथों में 'Normal Floral' नाम के कुछ बैक्टीरिया होते हैं जो हमारे हाथों की हथेली और उंगलियों पर पाए जा सकते हैं। ये हानिकारक नहीं होते हैं लेकिन शरीर में विभिन्न हानिकारक रोगाणुओं से हमारी रक्षा करते हैं।आयुर्वेद के अनुसार, जब आप अपने मुंह में भोजन डालते हैं तो आप अपनी अंगुलियों को योग मुद्रा के रूप में घुमाते हैं जिससे खाना तेजी से पचता है। कहा जाता है कि अंगूठा अग्नि (अग्नि) से जुड़ता है। तर्जनी वरुण (वायु) से जुड़ती है। मध्यमा उंगली आकाश (अंतरिक्ष) से जुड़ती है। अनामिका पृथ्वी से जुड़ती है। छोटी उंगली जल (जल) से जुड़ती है। इससे पाचन शक्ति सही रहती है। ऐसे में हाथ से भोजन करना बेहतर माना गया है।
ब्लड सर्कुलेशन सही करने में मददगार
हाथ से खाना खाने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। इसके अलावा भोजन करते समय जैसे-जैसे अपना हाथ चलाते हैं। वैसे-वैसे शरीर की तमाम चीजें बदलती रहती हैं। अगर आप अपने शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रखना चाहते हैं तो हाथ से भोजन करना बेहतर माना गया है।
उंगलियां बताती हैं तापमान
जब आप खाना खाते हैं, तो आपकी उंगलियों के प्वाइंट्स भोजन के तापमान को महसूस करते हैं। आप जो खाने जा रहे हैं उसके लिए यह आपके दिमाग को तैयार करता है। आयुर्वेद बताता है कि हाथ से खाना खाने से शरीर उन जरूरी एंजाइम्स को प्रड्यूस करता है और इससे आपका खाना तेजी से पचता है।
चम्मच से भोजन करने के नुकसान
जब हम चम्मच से खाते हैं, तब जरूरत से ज्यादा भोजन कर लेते हैं। जिसकी वजह से हमारा स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि चम्मच से भूख का सही अंदाजा नहीं लग पाता है। जबकि हाथ से खाते समय भोजन के सही अनुपात की जानकारी मिलती है।