Eye Care: कमजोर नजर का मिल गया रामबाण इलाज, सिर्फ इन चीजों का करें सेवन, बाज जैसी तेज होगी रोशनी

Foods To Improve Eye Sight: लंबे समय तक स्क्रीन देखने और गलत डाइट के कारण आंखों की सेहत बिगड़ रही है, जिससे छोटे बच्चों को भी चश्मा लगने लगा है। आंखों को सुरक्षित रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार जरूरी है। आइए जानते हैं वे खास फूड आइटम्स जो आंखों की रोशनी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं

अपडेटेड Mar 19, 2025 पर 2:11 PM
Foods To Improve Eye Sight: आंखों की एक्सरसाइज आदि भी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

आजकल मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। घंटों स्क्रीन देखने से न सिर्फ आंखों की रोशनी कमजोर होती है, बल्कि आंखों में जलन, थकान और सिरदर्द जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। यह परेशानी सिर्फ बड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे बच्चे भी चश्मे का सहारा लेने को मजबूर हो रहे हैं। आंखों की रोशनी कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण गलत डाइट है। अगर हमारी डाइट में जरूरी विटामिन और पोषण की कमी हो, तो आंखें धीरे-धीरे कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि हम स्क्रीन टाइम को कम करने के साथ-साथ अपनी डाइट पर भी खास ध्यान दें।

सही आहार से न सिर्फ आंखों की रोशनी तेज होती है, बल्कि उन्हें लंबी उम्र तक हेल्दी बनाए रखा जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे खास फलों और सब्जियों के बारे में, जो आंखों की सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

आंखों को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये सुपरफूड


1. गाजर

गाजर में प्रचुर मात्रा में बीटा-कैरोटीन और विटामिन-ए पाया जाता है, जो आंखों की रेटिना को मजबूत बनाने में मदद करता है। ये नाइट ब्लाइंडनेस यानी रात में दिखने की समस्या को भी दूर करता है। सलाद, जूस या सब्जी के रूप में इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

2. पालक

पालक ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आंखों की कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं। ये आंखों को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखता है और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से बचाव करता है।

3. शकरकंद

शकरकंद में मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों को एजिंग से जुड़ी समस्याओं से बचाने में मदद करता है। ये ड्राई आई सिंड्रोम को रोकता है और आंखों की नमी बनाए रखता है।

4. टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन और विटामिन- C पाया जाता है, जो आंखों को हानिकारक किरणों और फ्री रेडिकल्स से बचाता है। ये आंखों की कोशिकाओं को नुकसान होने से रोकता है और दृष्टि सुधारने में मदद करता है।

5. शिमला मिर्च

शिमला मिर्च में विटामिन-A और C भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करता है और आंखों की थकान को कम करता है। ये स्क्रीन के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाली जलन और ड्राईनेस से भी राहत दिलाता है।

6. केला

अगर आपकी आंखें जल्दी सूख जाती हैं या उनमें जलन होती है, तो केला आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद पोटेशियम और विटामिन-A आंखों को हाइड्रेटेड रखते हैं और ड्राई आई सिंड्रोम से बचाते हैं।

7. ब्लूबेरी

ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-C से भरपूर होती है, जो आंखों की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाती है। ये आंखों की रोशनी को तेज करने और नजर की कमजोरी को रोकने में मददगार साबित होती है।

8. अमरूद

अमरूद में विटामिन-A और C प्रचुर मात्रा में होता है, जो आंखों की रोशनी बनाए रखने में सहायक होता है। ये आंखों को स्वस्थ रखता है और धुंधला दिखने की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

9. ब्रॉकली

ब्रॉकली ल्यूटिन और जेक्सैंथिन से भरपूर होती है, जो आंखों की सुरक्षा करता है और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों को रोकने में मदद करती है।

10. संतरा

विटामिन-C से भरपूर संतरा आंखों की नसों को मजबूत करता है और दृष्टि को लंबे समय तक सुरक्षित बनाए रखता है।

सिर्फ डाइट ही नहीं, ये आदतें भी हैं जरूरी

आंखों की रोशनी को बरकरार रखने के लिए सिर्फ सही डाइट लेना ही काफी नहीं है। हमें अपनी कुछ आदतों को भी सुधारने की जरूरत है:

स्क्रीन टाइम कम करें

लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों पर जोर पड़ता है। हर 20 मिनट में 20 सेकंड का ब्रेक जरूर लें और आंखों को आराम दें।

आंखों की एक्सरसाइज करें

आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए पामिंग, रोटेशन और फोकसिंग एक्सरसाइज करें।

पर्याप्त नींद लें

अगर पूरी नींद नहीं लेंगे, तो आंखों में सूखापन, जलन और थकान हो सकती है। रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।

धूप में सनग्लासेस पहनें

यूवी किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। जब भी बाहर जाएं, गुड क्वालिटी सनग्लासेस जरूर पहनें।

डिजिटल डिवाइसेस की ब्राइटनेस कम करें

फोन और लैपटॉप की ब्राइटनेस बहुत ज्यादा होने से आंखों पर दबाव पड़ता है। इसे कम्फर्टेबल लेवल पर सेट करें और ब्लू लाइट फिल्टर का इस्तेमाल करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।