Face Swelling: सुबह उठते ही गुब्बारे की तरह फूला रहता है चेहरा, कभी न करें इग्नोर, जानिए कारण और बचाव

Face Swelling: सुबह उठते ही बहुत से लोगों के चेहरे में सूजन नजर आती है। ऐसे में इस सूजन को इंग्नोर नहीं करना चाहिए। यह किसी बड़े रोग के लक्षण हो सकते हैं। चेहरे में सूजन की कई वजह हो सकती हैं। कुछ लोगों को देर रात तक मोबाइल चलाने और टीवी देखने की आदत होती है। जिसके चलते उनकी नींद पूरी नहीं होती और चेहरे पर सूजन आ जाती है

अपडेटेड Mar 21, 2025 पर 3:43 PM
Story continues below Advertisement
Face Swelling: सुबह-सुबह चेहरे में सूजन आने पर अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव कर इसमें काबू पा सकते हैं।

कई बार जब हम सुबह उठते हैं तो पूरे मुंह में सूजन आ जाती है। कुछ लोगों का तो पूरा चेहरा ही गुब्बारे की तरह फूल जाता है। इससे चेहरा काफी थका हुआ महसूस होता है। ऐसा लगता है कि आप काफी दिनों से बिना थके काम कर रहे हैं या किसी बीमारी से जूझ रहे हैं। कई बार किसी एलर्जिक रिएक्शन या फिर देर रात जागने और सोने की पोजीशन के कारण भी मुंह पर सूजन आ जाती है। चेहरे पर सूजन आना कोई बीमारी नहीं है बल्कि कई बीमारियों की वजह से चेहरे पर सूजन आती है। लिहाजा कभी भी इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। फौरन डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।

कुछ लोगों को रात देर तक मोबाइल चलाने और टीवी देखने की आदत होती है। जिसकी वजह से उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है। चेहरे पर सूजन आ जाती है। बता दें कि चेहरे पर ये सूजन दो से तीन घंटे तक बनी रहती है। जिसकी वजह से कई बार चेहरा भी खराब दिखता है। इस कारण बहुत से लोग काम पर देर से पहुंचते हैं। अगर आपका चेहरा भी सूज जाता है तो घबराए नहीं। इसे आप घर पर आसान तरीके अपना कर कम कर सकते हैं।

हार्मोनल चेंज


महिलाओं में पीरियड्स के दौरान शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन बढ़ जाता है। जिसकी वजह से पीएमएस के लक्षणों के साथ ही चेहरा फूला हुआ दिखाई देने लगता है। महिलाओं में पीरियड के दौरान ब्लोटिंग होने लगती है। जिसकी वजह से चेहरा सूजा हुआ दिखता है।

रात में चीनी और नमक का अधिक सेवन

खान-पान की वजह से भी चेहरे पर सूजन आ जाती है। रात को खाने में ज्यादा मीठा या नमक का सेवन करते हैं तो चेहरे के टिशू पानी को जमा कर लेते हैं। जिसकी वजह से सुबह-सुबह चेहरा सूजा हुआ दिखता है। अगर आपके चेहरे पर सूजन ज्यादा रहती हैं तो पानी ज्यादा पीएं।

किडनी की वजह से हो सकती हैं सूजन

किडनी हमारे शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालती है। यदि शरीर की गंदगी बाहर नहीं निकल पाती है तो ये टॉक्सिन शरीर में ही इक्‍ट्ठे हो जाते हैं। जिस कारण पूरी रात ये टॉक्सिन शरीर में रहते हैं। इन टॉक्सिन की वजह से ही सुबह 1 से 2 घंटे तक चेहरे पर भारी सूजन दिखाई देती है।

किडनी की वजह से शरीर में आ सकती है सूजन

किडनी हमारे शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालती है। अगर शरीर की गंदगी बाहर नहीं निकल पाती है तो ये टॉक्सिन शरीर में ही इकठ्ठे हो जाते हैं। जिस कारण से सुबह चेहरे पर सूजन दिखाई दे सकती है।

चेहरे की सूजन को कम करने के उपाय

1 - अगर सुबह उठते ही आपके चेहरे में सूजन नजर आती है तो आप फाइबर से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें। इससे चेहरे की सूजन को कम कर सकते हैं।

2 - चेहरे की सूजन को कम करने के लिए आप मसाज का सहारा ले सकते हैं। मॉइस्चराइजर या तेल का प्रयोग कर चेहरे की मसाज करें। इससे चेहरे की सूजन को कम किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।