Credit Cards

रात में भिगोकर खाएं ये चीजें, शरीर में घोड़े की तरह आएगी फुर्ती, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Benefits Of Foods Soaked Overnight : कुछ ऐसी चीजें है। जिन्हें अगर रात में पानी में भिगो कर रख दें और सुबह खाली पेट सेवन करें तो कई बीमारियों से दूर रहेंगे। इसमें दाल, चने, बादाम, किसमिस, जैसी ऐसी चीजें है। जिन्हें रात में पानी में भिगोकर रखने से पोषक तत्वों में इजाफा होता है

अपडेटेड Feb 16, 2025 पर 3:44 PM
Story continues below Advertisement
Benefits Of Foods Soaked Overnight: अंजीर, किशमिश, बादाम, मेथी दाना जैसी चीजों रात में पानी में भिगोकर सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है।

हमारे घर की किचन में कुछ ऐसी चीजें होती हैं। जिन्हें इस्तेमाल से पहले हम पानी में भिगोकर रखते हैं। जिससे वे गल जाएं और उनमें पोषक तत्व की गुणवत्ता बढ़ जाए। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं। इन फूड्स के सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती हैं। इससे पाचन शक्ति भी दुरुस्त रहती है। कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें अगर आप रात में भिगोकर सुबह उनका सेवन करते हैं तो कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। वैसे भी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी खाना बहुत जरूरी होता है। हेल्दी खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर भी लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।

किसी भी तरह के दाल या बीन्‍स को रात भर भिगोकर खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसा करने से इसका छिलका पानी सोखकर नर्म हो जाता है। इससे फाइटिक एसिड या फाइटेट्स नामक एसिड की मात्रा कम हो जाती है। यह शरीर में सूजन या गैस को बनने से रोकता है। कई पोषक तत्‍वों के अवशोषण में भी मदद मिलती है।

मेथी दाना


अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो इसमें भीगी हुई मेथी आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए रात के समय मेथी के दाने को पानी में भिगोकर रखें। सुबह सबसे पहले पानी के साथ मेथी दाने का सेवन करें। इससे आपके शरीर में इंसुलिन की मात्रा सही बनी रहेगी और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा।

किशमिश

किशमिश के सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। अगर इन्हें भिगोकर खाया जाएं तो इससे शरीर को दोगुना फायदा मिलता है। इसमें पोटेशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह डायबिटीज और पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग को कम करती है।

अंजीर

जो लोग डाइजेशन की समस्या का सामना कर रहे हैं। वो रात के समय दो अंजीर पानी में भिगोकर सुबह सबसे पहले इसका सेवन करें। सुबह सबसे पहले अंजीर खाने से कॉन्स्टिपेशन की समस्या को दूर किया जा सकता है।

बादाम

बादाम के फायदों से तो हम सभी वाकिफ हैं। बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो अपने अंदर कई सारे फायदों को समेटे हुए है। खासतौर पर जब बादाम को रात में भिगोकर सुबह इसका सेवन करते हैं तो इसके फायदे दुगने हो जाते हैं। रात को बादाम भिगोकर सुबह उसका छिलका निकाल कर खाने से न सिर्फ तेजी से आप अपना वेट लॉस कर सकते हैं बल्कि ये आपकी मेमोरी को भी शार्प करता है। बादाम में गुड फैट होता है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है।

डिस्क्लेमर - यहां बताए गए सुझाव संतुलित आहार का हिस्सा हैं जो लोगों के लिए अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स से सलाह लेने के बाद ही आजमाएं।

Reheating Tea: ठंडी चाय को गर्म करके पीने से सेहत की बज जाएगी बैंड, बैक्टीरिया और फंगस की रहती है भरमार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।