आजकल के दौर में लोग स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। स्किन का ट्रीटमेंट भी कराते हैं। लेकिन वो ये नहीं जानते कि इनसे ज्यादा जरूरी शरीर को सही खुराक देना है। अगर आप अपना खानपान ठीक कर लेते हैं तो बिना किसी क्रीम या केमिकल की मदद से स्किन में चमक लाई जा सकती है। वैसे भी इन दिनों गर्मी का मौसम चल रहा है। गर्मी के दिनों में स्किन को हाइड्रेट रखना बेदह जरूरी होता है। ऐसे समय में स्किन को ग्लोइंग और हाइड्रेट रखने के लिए फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। फल विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट और अन्य पोषक तत्वों से भरे होते हैं।
इससे आपकी स्किन हमेशा जवान बनी रहेगी। हम कुछ ऐसे फलों के नाम बता रहे हैं। जिनका रंग बैंगनी है, लेकिन इनमें सेहत का खजाना छिपा है। ब्लूबेरीज जैसे कई बैंगनी रंग के फल हैं। ये स्किन के लिए बेस्ट माने गए हैं।
ब्लूबैरीज (Blueberries) से स्किन में आएगी ग्लो
ब्लूबैरीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसमें विटामिन A और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे त्वचा में चमक आती है। इसके सेवन से प्रदूषण UV किरणों से होने वाले नुकसान से बचाव करने में मदद मिलती है।
त्वचा के लिए फायदेमंद है अकाई बेरीज (Acai Berries)
अकाई बेरीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से आप बहुत कम्र के लगेंगे। इसमें विटामिन भरपूर मात्रा में पाई जाती है। बढ़ती उम्र में इसका सेवन बेहद फायदेमंद माना गया है। नेशनल सेंटर फॉर कॉम्प्लिमेंटरी एंड इंटीग्रेटिव हेल्थ (National Centre for Complementary and Integrative Health -NCCIH) के मुताबिक, अकाई बेरीज खाने से लोगों को कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है।
पर्पल स्वीट पोटैटो में छिपा है सेहत का राज
पर्पल स्वीट पोटैटो में एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। इसकी सेवन से स्किन का रंग साफ होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन A पाया जाता है। यह पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। यह हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद करता है।
बैंगनी रंगा का ब्लैककरंट आंखों के लिए फायदेमंद माना गया है। इसमें किसी अन्य फल के मुकाबले सबसे ज्यादा विटामिन C पाई जाती है। अगर त्वचा में रुखापन है तो इसका सेवन जरूर करें। यह शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है।
पर्पल कैबेज में हरी पत्तागोभी के मुकाबले 10 गुना अधिक विटामिन A और दोगुना आयरन पाया जाता है। यह स्किन के लिए बहुत फायदेमंद मानी गई है। इसमें विटामिन C भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इससे इम्यूनिटी में इजाफा होता है। शहरों में बढ़ते प्रदूषण से स्किन को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में इसके सेवन से स्किन को काफी बचाव होता है।