Credit Cards

ये ग्रीन जूस डायबिटीज का कर देंगे काम तमाम, ब्लड शुगर लाइफ टाइम रहेगा कंट्रोल

Green juice for Diabetes: गर्मी के मौसम में जूस को अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। वैसे भी डायबिटीज से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं। आज हम आपको कमाल की चीज बताएंगे। जिनके सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल में रहेगा

अपडेटेड May 19, 2024 पर 7:27 AM
Story continues below Advertisement
Green juice for Diabetes: पालक, सहजन, लौकी और आंवले के जूस से ब्लड शगुर को कंट्रोल में किया जा सकता है।

डायबिटीज के मरीज इन दिनों दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे हैं। गलत खानपान और बिगड़ती लाइफस्टाइल के चलते आज कल के युवा भी डायबिटीज जैसी बीमारी के शिकार हो रहे हैं। यह एक ऐसी बीमारी है। जिसका कोई इलाज नहीं है। इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड शुगर की हमेशा जांच करते रहना चाहिए। इससे बीमारी से बचने में मदद मिलती है। कई ऐसे प्राकृतिक फूड्स हैं। जिनसे शुगर के लेवल को कम किया जा सकता है। ऐसे ही सहजन, लौकी का जूस, आंवले का जूस, पालक के जूस का सेवन कर सकते हैं। ये जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं।

डायबिटीज की बीमारी तब होती है, जब पैंक्रियाज इंसुलिन का पर्याप्त मात्रा में उत्पादन नहीं कर पाता है। इंसुलिन एक तरह का हार्मोन है। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। डायबिटीज मेबॉलिक डिजीज (Metabolic Disease) है जो व्यक्ति के शरीर को धीरे-धीरे सुखा देती है। हम आपको कुछ ऐसे जूस बता रहे हैं। जिससे इंसुलिन बढ़ाने में मदद मिलती है।

डायबिटीज के लिए आंवले का जूस


आप आंवले के सेवन से बढ़ते हुए ब्‍लड ग्‍लूूकोज लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। आंवले में क्रोमियम नामक खनिज पदार्थ होता है जो कि कार्बोहाइड्रेट के पाचन में मदद करता है। यह ब्‍लड शुगर को ठीक रखने के लिए इंसुलिन के प्रति ज्‍यादा क्रियाशील बनता है। इस फल में कई एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं जो कि खून में फ्री रेडिकल्‍स को खत्‍म करने मे हमारे शरीर के लिए अत्‍यधिक आवश्‍यक होते हैं। फ्री रेडिकल्‍स वो असंतुलि अणु होते हैं जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जब हमारे शरीर में अणु इलेक्‍ट्रोंस को कम या ज्‍यादा करते हैं तब फ्री रेडिकल्‍स का निर्माण होता है। यदि फ्री रेडिकल्‍स को खत्‍म न किया जाए तो ये शरीर के विभिन्‍न अंगों की कार्यक्षमता को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आंवले का जूस सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है।

सहजन से ब्लड शुगर कंट्रोल 

सहजन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो पाचन समस्याएं जैसे कब्ज, गैस्ट्रिटिस और अल्सरेटिव कोलाइटिस को दूर करने में मदद करता है। सहजन डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है।

लौकी का जूस डायबिटीज की कर देगा छुट्टी 

लौकी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जिस वजह ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। लौकी का जूस पीने से आपके दिल का हाल भी अच्छा रहेगा। इसका जूस शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

एलोवेरा जूस डायबिटीज के लिए फायदेमंद

एलोवेरा के सेवन से शरीर की कई बीमारियों का इलाज हो सकता है। इसके जूस में विटामिन C और E की भरपूर मात्रा होती है। एलोवेरा के जूस से डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा रहता है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहती है।

पालक के जूस से ब्लड शुगर करें कंट्रोल 

पालक का जूस पीने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। इसके अलावा पालक का जूस पीने से थकान और कमजोरी की समस्या भी खत्म होती है। पालक में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जिससे शरीर को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।

डिस्क्लेमर - यहां बताए गए उपाय सिर्फ सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं। इसके लिए आप किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से सलाह लेने के बाद ही अपनाएं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए संजीवनी है ब्रोकली, हाई कोलेस्ट्रॉल भी रहेगा कंट्रोल, ऐसे करें सेवन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।