Guava: सेहत के लिए लाल या सफेद कौन सा अमरूद है बेहतर? खरीदारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान

Guava Benefits: सर्दियों में अमरूद स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है। इसे चुनते समय सतह पर छोटे छेद, सड़न के निशान या असमानी धब्बे देखें। हल्के से दबाकर जांचें कि यह न बहुत सख्त हो और न नरम। मीठी खुशबू और चिकने, वजनदार छिलके वाले अमरूद खरीदें। हल्के पीले अमरूद मीठे होते हैं, जबकि पूरी तरह पीले अमरूद से बचें

अपडेटेड Dec 08, 2024 पर 12:26 PM
लाल और सफेद अमरूद में क्या है अंतर?

सर्दियों में अमरूद का स्वाद और सेहतमंद गुण इसे और खास बना देते हैं। कुछ लोग इसे चटनी के साथ तो कुछ नमक और काली मिर्च के साथ खाते हैं। फाइबर और विटामिन सी से भरपूर यह फल पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। हालांकि, ताजगी के बावजूद कई बार अमरूद में कीड़े निकल आते हैं, जो इसकी गुणवत्ता और सेहत पर असर डाल सकते हैं।अमरूद दो प्रकार के होते हैं लाल और सफेद। लाल अमरूद का रंग लाइकोपीन पिगमेंट के कारण होता है, जबकि सफेद अमरूद में इसकी कमी होती है।

बिना काटे अमरूद में कीड़े पहचानने के लिए सतह पर छोटे छेद, सड़न या असमानी रंग के धब्बे देखें। हल्के से दबाकर जांचें, अमरूद न बहुत सख्त हो और न बहुत नरम। सही अमरूद का छिलका चिकना और खुशबू मीठी होती है। इन तरीकों से ताजा अमरूद चुनें।

हल्का सा दबाकर देखें


अमरूद खरीदते समय उसे हल्के से दबाकर जांचें। यदि अमरूद बहुत नरम लगे, तो संभव है उसमें कीड़े हों। सही अमरूद न ज्यादा सख्त होना चाहिए, न ही बहुत नरम। अधिक सख्त अमरूद कच्चा हो सकता है, जबकि नरम अमरूद खराब या सड़ा हो सकता है। इसे खरीदने से बचें। उचित अमरूद हल्का लचीला और ताजगी भरा होना चाहिए। इस छोटी-सी जांच से आप स्वादिष्ट और बिना कीड़े वाला अमरूद चुन सकते हैं।

सुगंध से पहचानें

ताजे और मीठे अमरूदों में हल्की-सी मिठास भरी खुशबू होती है। यदि अमरूद से अजीब या बासी गंध आए, तो संभव है उसमें कीड़े हों। ऐसे अमरूद काटने पर छोटे-छोटे कीड़े या काले धब्बे नजर आ सकते हैं। अमरूद खरीदते समय उसे सूंघकर जांचें, ताकि आप खराब या कीड़े वाले अमरूद से बच सकें।

रंग और छिलके की जांच करें

अमरूद खरीदते समय उसका छिलका चिकना और थोड़ा लचीला होना चाहिए। सही अमरूद आकार के हिसाब से वजनदार होता है। टेस्टी अमरूद के लिए हल्के पीले रंग के अमरूद चुनें, जो स्वाद में मीठे होते हैं। अगर आपको हल्का खट्टा स्वाद पसंद है, तो हल्के हरे अमरूद खरीद सकते हैं। पूरी तरह पीला अमरूद अक्सर अधिक पका हुआ हो सकता है और जल्दी खराब हो सकता है, इसलिए इसे खरीदने से बचें। अमरूद का सही चयन इसके स्वाद और ताजगी का आनंद लेने में मदद करेगा।

Kombucha Tea for Diabetes: ठंड के मौसम में यह चाय डायबिटीज के लिए है काल, बढ़ेगी इम्यूनिटी, मिलेंगे ढेरों फायदे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।