Health Tips: इस विटामिन की कमी से आते हैं गंदे विचार, शरीर हो जाता है जर्जर, इन लक्षणों से करें पहचान

Vitamin B12 Foods: शरीर को दिनभर का काम निपटाने के लिए विटामिन की जरूरत रहती है। इन्ही में से एक विटामिन B-12। यह चुस्त रखने के अलावा हमारे शरीर के लिए बहुत ही तरह से लाभदायक होता है। इस विटामिन की कमी के कारण कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। कई तरह के नकारात्मक विचार आने लगते हैं

अपडेटेड Feb 07, 2025 पर 11:42 AM
Story continues below Advertisement
Vitamin B12 Foods: विटामिन B12 की कमी से शरीर दुबला पतला और कमजोर हो जाता है और नाकारात्मक विचार आने लगते हैं।

आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। किसी भी विटामिन की कमी से शरीर में कमोजरी आने लगती है। हमारे शरीर में विटामिन अहम किदरार निभाते हैं। विटामिन की वजह से शरीर बिना थके और रुके दिन भर काम करता है। रहता है। ऐसे ही विटामिन B12 है। यह सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी से शरीर खोखला होने लगता है। इस विटामिन से शरीर की नसों में ताकत आती है। जिस व्यक्ति में विटामिन B12 की कमी होती है। उसे देखकर लगता है कि यह अभी चक्कर खाकर गिरने वाला है।

विटामिन B12 यानी कोबालामिन की कमी से स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं नहीं बनती हैं। जो अलग-अलग कोने तक ऑक्सीजन पहुंचाती हैं। नतीजन शरीर में कमजोरी आने लगती है। नर्वस सिस्टम भी ठीक से काम करना बंद कर देता है। डीएनए की खराबी तो सबसे ज्यादा भयंकर रूप ले सकती है।

विटामिन B12 की कमी से आते हैं नकारात्मक विचार


किसी भी विटामिन की कमी हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। जानकारों का मानना है, कि विटामिन B12 की कमी से दिमाग में नकारात्मक विचार आने लगते हैं। यह विटामिन मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी से आप डिप्रेशन और चिंता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा याददाश्त भी कमजोर होने लगती है। भूलने की समस्या भी हो सकती है। विटामिन B12 शरीर में डीएनए और लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करती हैं। इस विटामिन से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। त्वचा, हड्डियों, बालों और नाखूनों को मजबूत बनाने में भी मदद करती है।

विटामिन B12 की कमी से दिखेंगे ये लक्षण

विटामिन B12 की कमी से हाथों में पसीना आने लगता है। त्वचा सूखी या फटी हुई रहती है। अंगुलियों के जोड़ों में सूजन आने लगती है। शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। इससे एनीमिया के शिकार हो सकते हैं। धड़कनें तेज होने लगती हैं। स्किन में पीलापन आने लगता है। अचानक वजन घटने लगता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: अमरूद और पत्तों से ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, रोजाना ऐसे करें सेवन, मिलेंगे ढेरों फायदे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।