Heart Attack Cause: इस विटामिन की कमी से हार्ट अटैक का खतरा, ऐसे लक्षण दिखने पर हो जाएं अलर्ट

Heart Attack: हार्ट अटैक आज के समय में तेजी से फैलती गंभीर बीमारी बन चुकी है, जो किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके पीछे कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी भी जिम्मेदार हो सकती है? आइए जानते हैं कि कौन से विटामिन की कमी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देती है

अपडेटेड Apr 22, 2025 पर 8:16 AM
Story continues below Advertisement
Heart Attack: शरीर में जरूरी विटामिंस की कमी को पूरा करने के लिए संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना जरूरी है।

हमारा शरीर एक जटिल मशीन की तरह है, जिसे सुचारु रूप से चलाने के लिए जरूरी है सही ईंधन—और यही काम करते हैं हमारे पोषक तत्व। इनमें विटामिन्स एक अहम भूमिका निभाते हैं, जो न सिर्फ हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि अंगों के सही संचालन में भी मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास विटामिन्स की कमी से दिल पर खतरा मंडराने लगता है? जी हां, जिन विटामिन्स को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, वही हमारे हृदय को सुरक्षित रखने में अहम होते हैं।

अगर ये विटामिन्स शरीर में कम हो जाएं, तो दिल की धड़कनें बिगड़ सकती हैं और हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। तो चलिए जानते हैं, कौन-कौन से विटामिन्स हमारे दिल के लिए जरूरी हैं और किन चीजों का सेवन कर हम इन्हें अपने शरीर में बनाए रख सकते हैं।

विटामिन D की कमी


विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर में विटामिन D की पर्याप्त मात्रा न होना दिल की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ये विटामिन न केवल हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, बल्कि रक्त वाहिकाओं को भी स्वस्थ रखने में सहायक होता है। विटामिन D की कमी से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या जन्म ले सकती है, जो लंबे समय तक रहने पर हार्ट अटैक की संभावना को कई गुना बढ़ा देता है।

उम्र बढ़ने के साथ और जरूरी हो जाता है विटामिन D

60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में हृदय की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में विटामिन D की भरपूर मात्रा हृदय को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी हो जाती है। इसके अलावा ये हड्डियों को भी मजबूती देता है, जिससे बुजुर्गों को दोहरी सुरक्षा मिलती है।

ये विटामिन्स भी जरूरी हैं दिल के लिए

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि दिल को फिट रखने के लिए केवल विटामिन D ही नहीं, बल्कि विटामिन B12, B6, B9 और विटामिन K की भी अहम भूमिका होती है। विटामिन B12 की कमी से दिल की धड़कन असामान्य रूप से बढ़ सकती है, जो हार्ट अटैक की तरफ ले जा सकती है। इसी तरह विटामिन B6, B9 और K की कमी से भी हृदय को नुकसान पहुंच सकता है।

कैसे करें इन विटामिंस की कमी को पूरा?

शरीर में जरूरी विटामिंस की कमी को पूरा करने के लिए संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना जरूरी है। इसके लिए रोजाना ताजे और मौसमी फलों जैसे सेब, जामुन, अनार, अंगूर, संतरा और स्ट्रॉबेरी को अपने आहार में शामिल करें। साथ ही, फाइबर की मात्रा बढ़ाने के लिए स्प्राउट्स, ब्राउन राइस, ओट्स और क्विनोआ का सेवन फायदेमंद रहेगा। फाइबर युक्त आहार से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे दिल को खून पंप करने में कोई रुकावट नहीं आती।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: काला नामक है सेहत के लिए रामबाण, Blood Sugar भागेगा दूर, BP के लिए फायदेमंद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।