Blood Pressure: ब्लड प्रेशर बढ़ने पर इन फलों का करें सेवन, जल्द मिलेगा आराम

Blood Pressure: ब्लड प्रेशर और खून की मात्रा को कंट्रोल करने के लिए सोडियम की अहम भूमिका होती है। लेकिन ज्यादा मात्रा में सोडियम का सेवन करने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं। जिससे आपको ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलेगी

अपडेटेड Feb 21, 2025 पर 7:38 PM
ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी डाइट में सेब, बादाम, खीरा का सेवन जरूर करना चाहिए

ब्लड प्रेशर की समस्या दिनों दिन आम होती जा रही है। देश में न जाने कितने लोग ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं। बदलती लाइफस्टाइल और काम के तनाव के चलते देश की युवा पीढ़ी भी ब्लड प्रेशर के आगोश में समाती जा रही है। खाने-पीने की चीजों का भी इसमें अहम योगदान है। ज्यादा नमक वाला खाना अब दिनचर्या का हिस्सा बन गया। खाने में स्वाद लाने वाला नमक सोडियम का सबसे कॉमन स्रोत है। बॉडी में ब्लड वॉल्यूम और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सोडियम का अहम रोल होता है। यह नर्वस और मसल्स फंक्शन में भी मदद करता है। लेकिन सोडियम की ज्यादा मात्रा शरीर के लिए घाचक साबित हो सकती है।

वैसे भी किसी भी चीज की अधिक मात्रा शरीर के लिए हानिकारक होता है। ज्यादा मात्रा में सोडियम खाने से यूरिन में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा पैदा हो सकता है। वहीं सोडियम की ज्यादा मात्रा होने से हड्डी कै फैक्चर का भी खतरा बढ़ सकता है। ऐस में हमें अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिसमें सोडियम की मात्रा कम हो।

इन चीजों को डाइट में करें शामिल

बादाम


बादाम में विटामिन-E, एंटीऑक्सीडेंट, पॉलीफेनॉल, प्रोटीन, मैग्नेशियम, जिंक और मिनरल्स होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। यह हृदय रोग की समस्याओं को भी कम करता है। इसके अलावा, मोनोसैचुरेटेड और पॉली सैचुरेटेड फैट भी बादाम में पाए जाते हैं। बता दें कि ये दोनों ही गुड फैट की कैटेगरी में आते हैं। बादाम शरीर में ब्लड शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। बादाम खाने से भूख काफी कम लगती है। ससे वजन कम करने में काफी मदद मिलती है।

खीरा

गर्मियों के सीजन में खाया जाने वाला खीरा शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसके साथ ही इसमें कैलोरी, सोडियम और फैट ना के बराबर होता है। एक कप खीरे में 3 ग्राम सोडियम होता है। लिहाजा आप मजे से इसको अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह सोडियम की मात्रा को नियंत्रित रखने के साथ ही आपको और भी कई फायदे देगा। खीरे में पानी का लेवल काफी हाई होता है। जिससे यह शरीर को डिहाईड्रेट नहीं होने देता है।

सेब

सेब ही नहीं बल्कि सभी फलों में सोडियम कम मात्रा में पाया जाता है। फलों में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है। सेब कई सारे फाइबर और विटामिन – C का एक अच्छा सोर्स होता है। इसके साथ ही इसमें फैट भी कम मात्रा में पाया जाता है। यह हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: कद्दू के बीज से ब्लड शुगर करें कंट्रोल, मिलेंगे करिश्माई फायदे, जानिए कैसे करें सेवन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।