Holi 2025: होली में पीते हैं भांग-ठंडाई तो हो जाएं अलर्ट, बढ़ सकता है BP, हार्ट के लिए खतरा

Holi 2025: देश भर में आज धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार कुछ लोगों के लिए बिना शराब और भांग के अधूरा रहता है। वहीं बहुत से लोग इस मौके पर ठंडाई का सेवन करते हैं। होली के मौके पर ठंडाई में भांग भी मिली हो सकती है। भांग सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसके सेवन से त्योहार में रंग में भंग पड़ सकता है

अपडेटेड Mar 14, 2025 पर 4:25 PM
Story continues below Advertisement
Holi 2025: भांग काफी नशीला होता है। इसके कई सारे नुकसान भी होते हैं। लेकिन इसमें औषधीय गुण भी पाए जाते हैं।

होली पर रंग खेलने के साथ साथ खाने पीने की पूरी मौज रहती है। खेलते जाओ और खाते जाओ। बहुत से लोगों का मानना है कि अगर भांग की ठंडाई मिल जाए तो मानों आत्मा को तृप्ति मिल जाती है। होली का त्योहार भी पूरा हो जाता है। यूं तो आपको इस वक्त हर स्टोर पर भांग की ठंडाई मिक्स मिल जाएगी। लेकिन होली के मौके पर ठंडाई पीने से पहले अलर्ट हो जाएं। होली के समय आमतौर पर ठंडाई में भांग मिली होती है। भांग सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

दरअसल, कुछ लोगों के लिए होली खाने-पीने, मौज-मस्ती करने और रंगों से खेलने का पर्व है, तो कुछ लोग शराब या भांग के नशे में चूर होकर पर्व का मजा लेते हैं। असल में ज्यादातर लोग इसी श्रेणी में हैं। शराब या भांग का सेवन वैसे तो सेहत के लिए खतरनाक है और आपको इससे बचना चाहिए लेकिन कुछ लोगों के लिए नशे के बिना यह पर्व अधूरा है।

भांग भारतीय संस्कृति का हिस्सा है


भांग सदियों से भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। इसका नाम इतिहास वेदों में मिल जाएगा। इसका जिक्र समुद्र मंथन (Samudra Manthan) में भी किया गया है। भांग कैनबिस सैटिवा पौधे की सूखी पत्तियों और कलियों का मिश्रण है। इसे पीसकर पेस्ट बनाया जाता है। इसे कई तरीकों से सेवन किया जाता है। बादाम, केसर गुलाब की पंखुड़ियों और इलायची के साथ दूध के साथ मिलाकर ठंडाई बनाई जाती है। इसमें भी लोग भांग मिलाते हैं। वहीं दही के साथ मथकर भांग की लस्सी भी बनाई जाती है। मिठाइयां बनाने में भी भांग का इस्तेमाल होने लगा है। भांग के सेवन से लोग नशे में आने लगते हैं। इसका अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक माना गया है।

दिमाग पर असर डाल सकती है भांग

भांग दिमाग पर असर डाल सकती है। इससे शुरू में लगता है कि दिमाम रिलेक्स हो रहा है लेकिन धीरे धीरे दिमाग की क्षमता कमजोर हो सकती है। ज्यादा भांग का सेवन करने से ब्रेन फंक्शन पर असर हो सकता है। भूलने की बीमारी के साथ साथ अवसाद, तनाव, चिंता जैसी दिक्कतें होने लगती है। इससे दिमाग की परेशानी बढ़ने लगती है। इसके ज्यादा सेवन से नींद की समस्या होती है। इंसान चिड़चिड़ा होने के साथ साथ उदास रहने लगता है।

भांग के सेवन से चिंता और घबराहट

नौसिखिए या पहली बार भांग का सेवन करने वाले लोगों को ज्यादा दिक्कत हो सकती है। बहुत से लोग अनजाने में भी मिठाई के साथ भांग का सेवन कर लेते हैं। इससे गंभीर चिंता या घबराहट पैदा होने लगती है। वहीं बहुत से लोग बेवजह हंसते रहते हैं। वहीं भांग का सेवन करने से आप तेज हार्ट रेट का अनुभव कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर में गिरावट के कारण चक्कर आ सकते हैं।

ज्यादा भांग और ठंडाई से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर

भांग और ठंडाई को मजेदार और ठंडा करने वाला पेय माना जाता है। जब इसका सेवन जरूरत से ज्यादा हो जाता है, तो इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से दिल के मरीज हैं।

भांग का सेवन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

होली पर भांग पीना एक आम बात है। भांग का नशा बहुत ज्यादा होता है और कई-कई दिनों तक रह सकता है। ऐसा माना जाता है कि भांग का सेवन कभी खाली पेट नहीं करना चाहिए और इसे कभी भी शराब के साथ नहीं लेना चाहिए। भांग के साथ कभी भी फैट वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर - यहां बताए गए उपाय सिर्फ सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं। इसके लिए आप किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से सलाह लेने के बाद ही अपनाएं।

Holi 2025: होली खेलते समय नहीं करें पानी की बर्बादी, नशे से रहें दूर, त्योहार में आएगा दोगुना मजा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।