Cholesterol: नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रोल पिघलाने के लिए खाएं ये हरी चटनी, दिल को मिलेगा पूरा फायदा

Health tips: कॉलेस्ट्रॉल का अत्यधिक बढ़ना कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए, एक खास हरी चटनी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। यह चटनी आपके शरीर में "गंदे" कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करेगी, जिससे आपको जल्द ही सकारात्मक परिणाम नजर आने लगेंगे

अपडेटेड May 26, 2025 पर 10:53 AM
Health tips: अलसी का तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है

कॉलेस्ट्रोल हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक तत्व है जो हार्मोन बनाने, कोशिकाओं की दीवारों को मजबूत रखने और विटामिन D के उत्पादन में मदद करता है। ये एक प्रकार का फैटी पदार्थ होता है, जिसकी सीमित मात्रा शरीर के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन जब शरीर में इसकी मात्रा जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है, तो ये खतरे की घंटी बन सकता है। अतिरिक्त कॉलेस्ट्रोल धमनियों की दीवारों पर जमने लगता है, जिससे रक्त संचार में बाधा उत्पन्न होती है। नतीजतन, शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पाती, जिससे दर्द, थकान और अन्य समस्याएं होने लगती हैं।

इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए शरीर में कॉलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है, और ये संभव है एक संतुलित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली के जरिए।

हाई कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने के हेल्दी लाइफस्टाइल


अगर शरीर में कॉलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ रहा है, तो इसे जीवनशैली में बदलाव और खानपान में सुधार कर कम किया जा सकता है। हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल करना और नियमित व्यायाम करना इस दिशा में फायदेमंद साबित होता है।

चमत्कारी हरी चटनी की रेसिपी

ये खास हरी चटनी की रेसिपी जो शरीर से बैड कॉलेस्ट्रोल को कम करने में मददगार मानी जाती है। ये चटनी बनाना बहुत ही आसान है और इसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

हरी चटनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

धनिया – 50 ग्राम

पुदीना – 20 ग्राम

लहसुन – 20 ग्राम

अलसी का तेल – 15 ग्राम

नमक – स्वादानुसार

नींबू का रस – 10 मिली

पानी – आवश्यकतानुसार

ऐसे बनाएं यह चटनी

सभी सामग्रियों को ब्लेंडर में डालें और अच्छे से पीस लें। कुछ ही मिनटों में आपकी हेल्दी ग्रीन चटनी तैयार है, जिसे आप रोजाना खाने के साथ सेवन कर सकते हैं।

इस चटनी के बेहतरीन फायदे

1. फाइबर और क्लोरोफिल से भरपूर

इस चटनी में हरी पत्तियों की मौजूदगी के कारण इसमें क्लोरोफिल और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। ये पाचन सुधारने के साथ-साथ कॉलेस्ट्रोल घटाने में भी सहायक है।

2. लहसुन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल

लहसुन के गुण इस चटनी को और प्रभावशाली बनाते हैं। ये हाई ब्लड प्रेशर और हाई कॉलेस्ट्रोल दोनों को कम करने में मदद करता है।

3. इसबगोल से मिलती है कब्ज से राहत

चटनी में इसबगोल मौजूद होता है, जो कब्ज दूर करता है और बाइल एसिड्स को बाइंड करके कॉलेस्ट्रोल को घटाता है। इसके अलावा, ये ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करने में सहायक होता है।

4. ओमेगा-3 से भरपूर अलसी का तेल

अलसी का तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो ट्राइग्लिसराइड्स और कॉलेस्ट्रोल को कम करने में सहायक है। साथ ही, ये ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में भी मदद करता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Pulses: प्रोटीन का पावर हाउस हैं ये 7 दालें, रोजाना सेवन से हड्डियां होंगी मजबूत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।