गर्मी के मौसम में कुछ ठंडा खाने-पीने को मिल जाए तो शरीर को सुकून मिलता है। प्यास बुझ जाती है। गर्मी के समय में बहुत से लोग खरबूजा, तरबूज, आम, खीरा, ककड़ी, लीची जैसे फलों का सेवन करते हैं। ऐसे ही एक फल है आइस एप्पल (Ice apple) है। इसे लोग ताड़ गोला ताड़गोला (Tadgola) के नाम के नाम से भी जानते हैं। यह सिर्फ गर्मी के समय में ही मिलता है। इसको खाने से आपका शरीर दिनभर हाईड्रेट बना रहेगा। यह फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है।
आइस एप्पल में भरपूर मात्रा में मिनरल्स सोडियम और पोटैशियम पाया जाता है। ये तत्व शरीर की प्यास बुझाने में मदद करते हैं। ताड़गोला गर्मी में खाने का एक सुपर फल है। इसमें फाइबर भरपूर होता है। जिससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। इससे पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। ताड़गोले का जूस पीने से भी शरीर में पानी की कमी दूर होती है।
ताड़गोला की फौरन हो जाती है बिक्री
झारखंड में मिलने वाले इस ताड़गोले की इन दिनों डिमांड तेजी से बढ़ गई है। सड़के के किनारे लोग बेचते हुए नजर आ जाएंगे। लोकल 18 से बात करते हुए एक दुकानदार ने सूरज पासवान ने बताया कि गर्मी में वह गांव के अलग-अलग ताड़ के पेड़ से इस फल को तोड़ते हैं। सड़क किनारे ताड़गोला को बेचने के लिए शहर में आते हैं। इसमें उन्हें बस ताड़ उतारने में मेहनत लगती है। इसके अलावा एक रुपये का खर्च नहीं आता है। ताड़ गोला बेचकर वह रोजाना 2 घंटे में 300-400 रुपये तक की कमाई कर लेते हैं। नारियल जैसा दिखने वाले ताड़गोला के पेड़ मुख्य रूप से कोंकण, गोवा महाराष्ट्र, झारखंड और दक्षिण भारत में पाए जाते हैं।
ताड़ गोला से इम्यूनिटी होती है मजबूत
ताड़गोला खाकर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत (Tadgola boosts immunity) बना सकते हैं। इस तरह से आपका शरीर किसी भी वायरस और बैक्टीरिया के हमले को रोक सकेगा।