Health Tips: गैस और ब्लोटिंग से पाना चाहते हैं राहत तो खाने के बाद करें ये योगासन, जानिए वजह, लक्षण और समाधान

Health Tips: खाने के बाद वज्रासन, पवनमुक्तासन जैसे योगासनों का अभ्यास करने से पेट की गैस और ब्लोटिंग की समस्या में तुरंत राहत मिलती है। ये आसन पाचन तंत्र को सक्रिय करके भोजन जल्दी पचाने में मदद करते हैं और दवाइयों की जरूरत कम करते हैं।

अपडेटेड Aug 29, 2025 पर 2:47 PM

कई बार भोजन के बाद पेट में दर्द, गैस, फूलना या असहजता महसूस होती है। यह समस्या ज्यादातर गलत खानपान, ओवरईटिंग या पाचन क्षमता कमजोर होने के कारण होती है। लगातार दवा लेने के बजाय, शरीर और मन दोनों के स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास को अपनाना जरूरी है। योग के कुछ आसान आसन न सिर्फ पाचन शक्ति बढ़ाते हैं बल्कि गैस व ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से तेजी से राहत देते हैं।

पेट फूलने और गैस की मुख्य वजहें

- पाचन तंत्र की कमजोरी: जब भोजन ठीक से नहीं पचता, तब गैस बनती है।

- ओवरईटिंग: एक बार में बहुत ज्यादा खाना लेना, जिससे पेट पर दबाव पड़ता है।

- गलत खानपान: जंक फूड, अधिक तला-भुना या अनहेल्दी फूड्स के सेवन से।


- भोजन के तुरंत बाद बिना मूवमेंट के लेटना।

जानें लक्षण

- पेट में भारीपन या फुलावट

- दर्द या ऐंठन

- गैस का बार-बार बनना

- असहजता व मूड खराब होना

योगासन से समाधान

योग में ट्विस्टिंग, स्ट्रेचिंग और कोर हिलाने वाले आसन ऐसे हैं, जो पेट की गैस और ब्लोटिंग से राहत देते हैं। इनमें से कुछ सबसे असरदार योगासन हैं।

वज्रासन

खाना खाने के बाद वज्रासन सबसे सुरक्षित और असरदार आसन है। इसे 10-15 मिनट करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर को तुरंत आराम मिलता है।

इस योगा आसन को करने के लिए जमीन पर घुटनों को मोड़कर, एड़ियों के बल सीधे बैठें फिर कमर सीधी, दोनों हाथ घुटनों पर जोर दें इसके बाद हल्की गहरी सांस लें

इससे अपचन, गैस और एसिडिटी की समस्या नहीं होती।

पवनमुक्तासन

यह आसन गैस्ट्रिक समस्या को दूर करने और ब्लोटिंग कम करने के लिए आदर्श है। पीठ के बल लेटकर, एक पैर को पेट पर लाएं फिर दोनों हाथों से घुटने को पकड़ें, सिर उठाकर घुटनों की ओर लाएं। 5-10 बार दोहराएं । यह आसन पेट के अंगों की मसाज कर पाचन क्रिया तेज करता है।

मलासन

स्क्वाट जैसी स्थिति में बैठकर दोनों हाथों को जोड़ना और कोहनियों को घुटनों के पास रखना है। रोजाना 1-2 मिनट करने से पेट साफ रहता है, पाचन तंत्र एक्टिव होता है ।

इससे पाचन पर असर पड़ता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।