बढ़ती उम्र के साथ कैसे बने रहे जवान? जॉन अब्राहम और शिल्पा शेट्टी के ट्रेनर ने बताए 3 आसान टिप्स

How to stay fit: विनोद चन्ना इस बात पर जोर देते हैं कि दैनिक खाने की आदतों में छोटे लेकिन लगातार बदलाव दीर्घकालिक स्वास्थ्य और आपके युवावस्था को बनाए रखने में मदद कर सकते है

अपडेटेड Jun 08, 2025 पर 4:35 PM
हेल्दी बने रहने के लिए जंक और कैलोरी फ्री फूड्स में करें कटौती

Famous celebrity trainer Vinod Channa: बॉलीवुड के स्टार्स जॉन अब्राहम, शिल्पा शेट्टी और अंबानी, बिड़ला जैसे दिग्गज बिजनेसमैनस को फिटनेस ट्रेनिंग देने वाले फेमस सेलिब्रिटी ट्रेनर विनोद चन्ना ने खाने की तीन आदतों के बारे में बताया हैं। उनका कहना है कि इन आदतों को अपनी जीवन शैली में शामिल करने से वे उम्र बढ़ने में देरी करने और स्किन को जवान बनाए रखने और एनर्जी से भरपूर रहने में मदद कर सकती हैं। एक हालिया ब्लॉग पोस्ट में, चन्ना ने युवावस्था और दीर्घकालिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पोषण को कुंजी बताया है। उनके सुझावों में आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार, प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम करना और सचेत होकर खाने की आदतों को अपनाना शामिल है। आइए आपको बताते हैं लंबे समय तक फिट रहने के लिए क्या है विनोद चन्ना के मंत्र।

1. हेल्दी रहने के लिए अपनाएं पोषक तत्वों से भरपूर आहार

विनोद चन्ना प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आवश्यक वसा और विभिन्न प्रकार के फल और सब्जियों को शामिल करने वाले आहार की सलाह देते हैं।

प्रोटीन स्रोत: त्वचा कोशिका को हेल्दी बनाए रखने के लिए लीन चिकन, मछली, फलियां, रिकोटा, कम वसा वाले डेयरी और सोया-बेस्ड प्रोडक्ट लें।

कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट: लगातार एनर्जी प्रदान करने और थकान को रोकने के लिए ओट्स, ब्राउन राइस, जौ और क्विनोआ लें।

फाइबर, विटामिन और खनिज: पत्तेदार साग, लाल या नारंगी सब्जियां और फलियां सहित सब्जियां अपने खाने में शामिल करें।


वसा: त्वचा का लचीलापन बनाए रखने के लिए मछली, जैतून का तेल, कैनोला तेल, नट्स और बीज से पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड लें।

फल: एंटीऑक्सिडेंट की आपूर्ति करने और नेचुरल शाइन को बढ़ाने के लिए जामुन, सेब, पपीता, खट्टे फल और मौसमी उपज जैसे फल का सेवन करें।

2. जंक और कैलोरी फ्री फूड्स में करें कटौती

चन्ना हर 10-15 दिनों में एक बार अत्यधिक प्रोसेस्ड और चीनी वाले फूड प्रोडक्ट्स का सेवन कम करने की सलाह देते हैं। वे कहते हैं, ये प्रोडक्ट्स सूजन, ऑक्सीडेटिव तनाव और त्वचा की क्षति में योगदान करते हैं। उनका मानना है कि, जंक और कैलोरी फ्री फूड्स समय से पहले उम्र बढ़ने के लिए जिम्मेदार अपराधी हैं। इन चीजों से बनाए दूरी-

रिफाइंड आटा और तेल: ये उम्र बढ़ने की प्रक्रियाओं को तेज कर सकते हैं।

मीठे पेय और स्नैक्स: ये कोलेजन और इलास्टिन को नुकसान पहुंचाते हैं।

अत्यधिक शराब: ये त्वचा को डिहाइड्रेट करती है और झुर्रियों को बढ़ाती है।

तले हुए और पैकेटबंद प्रोडक्ट्स: जिनमें ट्रांस वसा और अतिरिक्त सोडियम होता है।

3. हेल्दी बने रहने के लिए खाने को लेकर सचेत रहने की है जरूरत

सेलिब्रिटी ट्रेनर विनोद चन्ना सचेत होकर खाने को युवावस्था बनाए रखने और आपके पूरे बॉडी हेल्थ में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण आदत बताते हैं। वह बताते हैं, 'अपनी खाने की आदतों के प्रति सचेत रहना अधिक खाने से रोकता है, पाचन में सुधार करता है और चयापचय को विनियमित करने में मदद करता है।' उन्होंने बताया कि, धीरे-धीरे खाना और खाने के स्वाद पर ध्यान देना जिससे आप अधिक खाने से बच सकते है।

विनोद चन्ना इस बात पर जोर देते हैं कि दैनिक खाने की आदतों में छोटे लेकिन लगातार बदलाव दीर्घकालिक स्वास्थ्य और आपके युवावस्था को बनाए रखने में मदद कर सकते है। एक संतुलित आहार, जंक फूड का कम सेवन और सचेत होकर खाना उनकी सिफारिशों में शामिल है।

डिस्क्लेमर: यह लेख विनोद चन्ना के आधिकारिक ब्लॉग से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी महत्वपूर्ण आहार परिवर्तन से पहले एक्स्पर्ट्स से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।