हेमंत लालवानी/पाली
हेमंत लालवानी/पाली
गर्मियों में कई तरह के मौसमी फल मिलते हैं, जो सेहत के साथ स्वाद से भी भरपूर है। बच्चे हों या बड़े हर कोई इस फल को बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। यह शरीर में पानी की पूर्ति करता है। इसके साथ ही यह गर्मियों में होने वाली कई बीमारियों से बचाने में मददगार है। गर्मी के मौसम में इन दिनों लीची की डिमांड भी बढ़ गई है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। गर्मी में लीची का स्वाद दोगुना हो जाता है। गर्मी से राहत पाने के लिए लीची का जूस भी सेवन कर सकते हैं। यह एक गुठलीदार फल होता है।
लीची में पानी की मात्रा अधिक होती है। जिससे शरीर को हाइड्रेट बनाए रखने में मदद मिलती है। लीची एक ऐसा फल है, जिसे खाने से चेहरे में ग्लो आता है। लीची में सेहत का राज छिपा हुआ है। यह किसी दवा से कम नहीं है।
लीची सेहत के लिए है रामबाण
डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रो. डा. प्रेम प्रकाश व्यास ने लोकल 18 से बात करते हुए कहा कि लीची में विटामिन-B 6, विटामिन-C, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लीची का जूस पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। लीची का जूस पीने से वजन घटाने से लेकर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने तक में मदद मिलती है। लीची में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। गर्मियों में आप लीची के सेवन से पाचन जैसी समस्या उल्टी, मतली जैसी कई समस्या से बच सकते हैं।
लीची से बढ़ती है शरीर की इम्यूनिटी
लीची के जूस में विटामिन C बड़ी मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। इसे पीने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके नियमित सेवन से आप कई तरह की गंभीर बीमारियों और संक्रमण से बच सकते हैं।
लीची से ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल
लीची पोटैशियम से भरपूर होता है। जो हाई ब्लड प्रेशर को समान्य करने में मदद करता है। इसलिए जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है। उनको डाइट मे लीची जरूर शामिल करना चाहिए।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।