Litchi Benefits: लीची है गर्मियों में सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसके 5 जबरदस्त लाभ

Litchi Benefits: गर्मियों की दस्तक के साथ ही हमारी तली-भुनी और भारी चीजें खाने की इच्छा कम हो जाती है। इसकी जगह हम ताजे मौसमी फलों की ओर आकर्षित हो जाते हैं, जो शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ-साथ हाइड्रेट भी रखते हैं। ऐसा ही एक फल है लीची, जो स्वाद और सेहत दोनों का खजाना है

अपडेटेड Apr 22, 2025 पर 3:10 PM
Story continues below Advertisement
Litchi Benefits: लीची में विटामिन-C की भरपूर मात्रा होती है।

गर्मियों की तपती दोपहर में जब शरीर थकने लगे और मन कुछ ठंडा-सा खाने का करे, तब एक फल ऐसा है जो न सिर्फ आपको ठंडक देता है, बल्कि स्वाद में भी बेमिसाल होता है – और वो है लीची। यह छोटा-सा गुलाबी फल अपने रसीलेपन और मीठे स्वाद से हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। भारत के लगभग हर हिस्से में पाया जाने वाला लीची फल गर्मियों की शान माना जाता है। इसे आप जूस, आइसक्रीम, शरबत या मॉकटेल किसी भी रूप में लें, इसका स्वाद हर बार ताजगी से भर देता है। लेकिन लीची सिर्फ स्वाद का मामला नहीं है, बल्कि इसमें छिपा है सेहत का खजाना भी।

ये विटामिन-C, एंटीऑक्सीडेंट और पानी की मात्रा से भरपूर होता है, जो गर्मी में आपके शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचाता है। आइए जानें, लीची खाने से सेहत को मिलने वाले चौंकाने वाले फायदे।

हाइड्रेशन का दमदार साथी


लीची में पानी की मात्रा भरपूर होती है, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करता है। यह आपको चिलचिलाती गर्मी में थकान से बचाता है और शरीर में ठंडक बनाए रखता है।

विटामिन-C का खजाना

लीची में विटामिन-C की भरपूर मात्रा होती है। रोजाना इसका सेवन करने से स्ट्रोक का खतरा 42% तक कम हो सकता है। साथ ही, ये आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

लीची में पॉलीफेनॉल्स भरपूर होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एपिकैटेचिन दिल को मजबूत बनाता है और डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

कैंसर से लड़ने में मददगार

लीची के पेरिकार्प (छिलके) में कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, इसका अर्क लिवर कैंसर से लड़ने में कारगर हो सकता है।

सनबर्न से राहत दिलाए

इस फल में विटामिन-E भी भरपूर होता है, जो त्वचा को सनबर्न से राहत देता है और उसे नमी व चमक प्रदान करता है। गर्मियों में स्किन की देखभाल के लिए लीची को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

सूजन से बचाए

लीची में मौजूद फ्लेवनॉल्स में सूजन कम करने की क्षमता होती है। ये शरीर को वायरल इंफेक्शन और मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करता है, खासकर गर्मियों के दौरान। गर्मियों की शुरुआत होते ही हमारी तली-भुनी और हाई फैट चीजों की भूख कम हो जाती है, क्योंकि हम ताजे मौसमी फलों की ओर रुख करने लगते हैं। फलों का एक कटोरा न सिर्फ शरीर को जरूरी पोषण देता है बल्कि हमें हाइड्रेट भी रखता है। ऐसे ही फायदेमंद फलों में लीची भी शामिल है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Cancer: आपकी रोजमर्रा की आदतें बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा, जानिए कैसे बचें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।