Liver Problems: लिवर की बीमारियां होती हैं साइलेंट किलर, शरीर में दिख रहे इन लक्षणों को ना करें इग्नोर

Symptoms Of Liver Problems : शरीर को स्वास्थ्य के लिए लिवर की अच्छे से देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है। लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। लिवर में ही खून को डिटॉक्सीफाई किया जाता है। ये शरीर का प्रमुख मेटाबोलिक अंग है। इसमें आई थोड़ी से भी परेशानी से शरीर को कई बीमारियां हो सकती हैं

अपडेटेड Jun 03, 2025 पर 4:58 PM
Liver Problem Signs: शरीर में हो दिखाई दे रहे हैं ये लक्षण ना का करें इग्नौर

Symptoms Of Liver Problems : जब हम अपने शरीर के हिस्सों के बारे में सोचते हैं, तो अक्सर पेट, दिल या मांसपेशियों की बात करते हैं। लेकिन शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक लीवर की हम  शायद ही कभी बात करते हों।  शरीर को स्वास्थ्य के लिए लिवर की अच्छे से देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है। लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। लिवर में ही खून को डिटॉक्सीफाई किया जाता है। ये शरीर का प्रमुख मेटाबोलिक अंग है। इसमें आई थोड़ी से भी परेशानी से शरीर को कई बीमारियां हो सकती हैं।

हमारे शरीर का 'साइलेंट ऑर्गन' 

लीवर को 'साइलेंट ऑर्गन' (खामोश अंग) कहा जाता है, क्योंकि इसमें दर्द महसूस करने वाले रिसेप्टर नहीं होते। इसलिए जब इसमें कोई समस्या होती है, तो हमें तुरंत पता नहीं चलता। हालांकि, लीवर शरीर के सबसे ज़्यादा काम करने वाले अंगों में से एक है। यह लगातार सक्रिय रहता है, शरीर के कुल वज़न का लगभग दो प्रतिशत हिस्सा होता है और रक्त की आपूर्ति का 13 प्रतिशत अकेले अपने पास रखता है।


लीवर हमारे शरीर का प्रोसेसिंग सेंटर है, जो पाचन में मदद करता है, वजन नियंत्रण में भूमिका निभाता है, शुगर (ब्लड शुगर) को संतुलित करता है, हार्मोन को नियंत्रित करता है, इम्यून सिस्टम को मज़बूती देता है और कई तरह के टॉक्सिन्स को साफ़ करता है। इसलिए भले ही हम लीवर के बारे में रोज न सोचें, लेकिन यह चुपचाप हर दिन हमारे शरीर को सुचारु रूप से चलाने में अहम भूमिका निभाता है।

लीवर की सेहत क्यों है जरूरी?

‘द लिवर रिपेयर प्लान’ किताब की लेखिका और क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट सारा डि लोरेंजो कहती हैं कि लीवर हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी अंग है। वो कहती हैं, "अगर आपका लीवर सही से काम नहीं कर रहा है, तो पूरा शरीर प्रभावित होता है। यह आपके हेल्थ गोल्स को हासिल करने में भी रुकावट बन सकता है।" डि लोरेंजो बताती हैं कि वजन घटाने में लीवर की बड़ी भूमिका होती है, क्योंकि यह मेटाबॉलिज़्म (चयापचय) को नियंत्रित करता है। अगर लीवर ठीक से काम नहीं कर रहा हो, तो मेटाबॉलिज़्म धीमा हो जाता है, जिससे वजन घटाना मुश्किल हो जाता है। "जब लोग अपने लीवर की सेहत सुधारते हैं, तो न सिर्फ उनका वजन कम होने लगता है, बल्कि उनकी त्वचा, ऊर्जा, मूड, सेक्स ड्राइव, तनाव और नींद भी बेहतर हो जाती है।"

इन संकेतों को ना करें अनदेखा

अक्सर लीवर में कोई तकलीफ़ होने का हमें पता ही नहीं चलता, जब तक कि वह स्वेलिंग और डैमेज की स्थिति में न पहुंच जाए। इसलिए डि लोरेंजो का कहना है कि छोटे-छोटे संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है। "अगर आपका लीवर कमजोर हो गया है, तो यह खून जमाने वाले प्रोटीन सही मात्रा में नहीं बना पाता। इससे शरीर में हल्की चोट पर भी आसानी से नीला या काला निशान पड़ सकता है।"

 बार-बार सिरदर्द होना

क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट सारा डि लोरेंजो बताती हैं कि अगर आपको बार-बार सिरदर्द होता है, तो यह लीवर की खराबी का संकेत हो सकता है। यह तब होता है जब लीवर, शरीर के खून से विषैले पदार्थों को ठीक से फिल्टर नहीं कर पाता, जिससे ये ज़हरीले तत्व दिमाग पर असर डाल सकते हैं।

आंखों के नीचे काले घेरे

डि लोरेंजो कहती हैं कि आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स (काले घेरे) भी लीवर की खराब स्थिति का एक चुपचाप दिखने वाला लक्षण हो सकता है। “जब लीवर शरीर से अपशिष्ट ठीक से साफ़ नहीं कर पाता, तो ये गंदगी आंखों के नीचे की रक्त वाहिकाओं में जमा हो जाती है।

वजन घटाने में रुकावट

वजन कम करने में दिक्कत एक आम समस्या है, जिससे बहुत से लोग जूझते हैं — और इसके पीछे लीवर भी एक कारण हो सकता है। डि लोरेंजो कहती हैं, "जिन लोगों को वजन घटाने में दिक्कत हो रही है, उनके लिए लीवर की खराबी एक बड़ी बाधा हो सकती है।" जब लीवर ज़रूरत से ज़्यादा काम में उलझा या टॉक्सिन्स से भरा हुआ होता है, तो यह ठीक से काम नहीं कर पाता। इसका असर वसा और पोषक तत्वों के पाचन पर पड़ता है, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा, "खराब लीवर में विषैले तत्व जमा हो सकते हैं और हार्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।"

पेट के आसपास चर्बी और थकान? 

1. पेट के आसपास जमा चर्बी

अगर आपके पेट के बीच वाले हिस्से में ज़्यादा चर्बी जमा हो रही है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है।

यह चर्बी त्वचा के नीचे नहीं, बल्कि आपके आंतरिक अंगों के बीच जमा होती है, जो लीवर की खराबी का संकेत हो सकता है।

2. पेट फूलना और सूजन

अगर आप अक्सर पेट फूलने और भारीपन की शिकायत करते हैं, तो यह एक गंभीर स्थिति "जलोदर (Ascites)" का संकेत हो सकता है। यह तब होता है जब लीवर में तरल पदार्थ इकट्ठा होने लगता है, और यह स्थिति लीवर की गंभीर बीमारी या सिरोसिस से जुड़ी होती है।

3. जीभ पर सफेद परत

अगर आपकी जीभ पर सफेद परत जमी रहती है, तो यह भी लीवर की खराबी का एक संकेत हो सकता है।

4. खुजली वाले दाग-धब्बे

हाथ, पैर या तलवों पर खुजली या चकत्ते होना भी इस बात की ओर इशारा कर सकता है कि आपके लीवर में कुछ गड़बड़ है।

5. लगातार थकान

अगर आप बिना वजह हमेशा थकान या कमजोरी महसूस करते हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि आपका लीवर ठीक से काम नहीं कर रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।