आम की गुठली को भूलकर भी न फेंके, ऐसे करें इस्तेमाल, सेहत रहेगी चकाचक

Mango Kernel Benefits: कुछ लोगों को आम का रस पीने का शौक होता है। कुछ लोग इसे काटकर खाना पसंद करते हैं। आम तौर पर आम की गुठलियां हर किसी को नापसंद होती हैं। लेकिन इसकी गुठलियां सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इतना ही नहीं इन गुठलियों को घर की सफाई में भी इस्तेमाल कर सकते हैं

अपडेटेड Jun 24, 2024 पर 2:41 PM
Story continues below Advertisement
Mango Kernel Benefits: आम की गुठली का सेवन करने से खराब कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है।

आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आम की गुठली भी फायदेमंद मानी गई हैं। गर्मियों के मौसम में हर घर में आम को खूब पसंद किया जाता है। बहुत से लोग तो गर्मियों को सिर्फ इसीलिए पसंद करते हैं क्योंकि इस मौसम में आम खाने को मिलते हैं। लेकिन आम को तो हम बड़े चाव से खा लेते हैं और उसकी गुठली को बेकार समझ कर फेंक देते हैं। लेकिन अब आप गुठली को बेकार समझकर कभी न फेंके। यहां हम आपको बता रहे हैं आम के आम और गुठलियों के दाम भी आपको मिल जाएंगे।

आयुर्वेद में आम की गुठलियों को सबसे अच्छा और कारगर औषधि माना गया है। ये न सिर्फ पेट की दिक्कत दूर कर सकते हैं, बल्कि डायरिया और बवासीर जैसी बीमारियों से भी छुटकारा दिला सकते हैं। गुठलियां शरीर की कई तकलीफों को गायब कर सकती हैं। लिहाजा इन्हें फेंकने के बजाय इसका चूर्ण बनाकर रोजाना सेवन करना चाहिए। आम की गुठलियों में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसमें पोटैशियम, सोडियम, आयरन, कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम, कैल्शियम आदि तमाम तत्व पाए जाते हैं।

आम की गुठली से BP और हाई कोलेस्ट्रॉल में मिलेगा फायदा


आम की गुठली का सेवन करने से खराब कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप अक्सर दस्त की समस्या से परेशान रहते हैं तो आम की गुठली के चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। आम की गुठली शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का भी काम करती है। ये वायरस और बैक्टीरिया की वजह से शरीर को होने वाले नुकसानों से भी बचाव करने में मदद करती है। आम की गुठली पीरियड्स के दर्द के लिए भी बहुत फायदेमंद है। पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा दर्द होता है तो आम की गुठली से बने चूर्ण का सेवन किया जा सकता है। आम की गुठली हाई ब्लड प्रेशर की मरीजों को भी राहत मिलती है। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने का काम कर सकती है।

आम की गुठली से स्किन में आएगी ग्लो

दातों की मजबूती के लिए भी आम की गुठली का सेवन किया जा सकता है। आम की गुठली स्किन प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा मिल सकता है। अगर आप पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं तो आम की गुठली से बने तेल को पिंपल्स पर लगा सकते हैं। वहीं गुठलियों से बने चूर्ण से पेस्ट बनाकर आप बालों में भी लगा सकते हैं। इससे बाल घने, काले और मजबूत होंगे।

Diabetes Diet: गर्मियों में खूब खाएं खुबानी, दिन भर कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर, हाई BP की हो जाएगी छुट्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।