Credit Cards

Meal Time: वक्त पर भोजन करेंगे तो सेहत रहेगी चकाचक, जानिए कब करें ब्रेकफास्ट-लंच-डिनर

Meal Time: हेल्दी फूड सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखना होगा कि समय पर भोजन करना भी बेहद जरूरी है। अगर आपकी लाइफस्टाइटल सही नहीं है तो सेहत बिगड़ सकती है। कुल मिलाकर अगर आप सही समय पर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर नहीं कर रहे हैं तो इससे सेहत बिगड़ सकती है

अपडेटेड Apr 21, 2024 पर 1:03 PM
Story continues below Advertisement
Meal Time: ब्रेकफास्ट का सही समय सुबह 8:00 बजे से लेकर 10:00 बजे के बीच है। इस समय हैवी ब्रेकफास्ट करने की कोशिश करें।

आकाश कुमार 

Meal Time: आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। वहीं कुछ लोग सोचते हैं कि हेल्दी फूड खाने से सेहत ठीक रहेगी। लेकिन एक बात और ध्यान देना होगा कि अगर आप समय पर भोजन नहीं करते हैं तो इससे सेहत बिगड़ सकती है। यह 100 फीसदी सच है। हेल्दी खाना भी सेहत को तभी लगता है, जब उसे सही समय पर खाया जाए। अगर हेल्दी खाना गलत समय पर खाएं तो उसका साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। लिहाजा बेकफास्ट, लंच और डिनर समय करना चाहिए।

ज्यादातर लोगों के पास इसका कोई साइंटिफिक आइडिया नहीं है। वो तो जब भूख लगे, तब खाना खा लेते हैं। कई बार भूख न लगने पर भी खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस तरह का खाना हमें फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचाता है। शरीर को पोषण देने की बजाय हमारे शरीर को ही पलटकर खाना शुरू कर देता है।


जानिए भोजन करने का सही समय

जमशेदपुर के कदमा पॉली क्लीनिक की (DIETIETION ) सुष्मिता सिंह का कहना है कि ब्रेकफास्ट का सही समय सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे के बीच का है। इस समय नाश्ता कर लेना चाहिए। वहीं हैवी ब्रेकफास्ट करना चाहिए। इसमें दूध, जूस जैसी चीजें जरूर शामिल करें। इसके बाद 11 बजे से लेकर 2 बजे तक लंच (दोपहर) का भोजन कर लें। इसमें दाल, रोटी, चावल, सलाद, सब्जी का भरपूर इस्तेमाल करें। इसी तरह शाम को 6 बजे से रात 8 बजे तक डिनर कर लेना चाहिए। रात का डिनर हैवी नहीं होना चाहिए। रात में हल्का भोजन करना चाहिए। इसमें आप ओट्स, खिचड़ी जैसी अन्य चीजें शामिल कर सकते हैं।

क्यों करें समय से भोजन?

सुष्मिता सिंह का कहना है कि शरीर प्रकृति से जुड़ा हुआ है। हमारा शरीर तीन हिस्से में बंटा हुआ है। इसमें वात, पित्त और कफ हैं। हमें तब भोजन करना चाहिए, जब पित्त हाई रहता है। ऐसे में सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच पित्ता हाई रहता है। इसी तरह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच भी पित्त हाई रहता है। ऐसे ही रात में 6 बजे से 8 बजे के बीच का समय है।

Diabetes के मरीजों के लिए जहर हैं ये सब्जियां, सेवन करते ही Blood Sugar लेवल हो जाएगा हाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।