दिमाग पर जंग लगने से पहले आजमाएं ये देसी नुस्खे, कंप्यूटर से भी तेज होगी याददाश्त!

Memory boost tips: अगर आप भी छोटी-छोटी बातें भूलने लगे हैं तो इसे हल्के में न लें। याददाश्त कमजोर होना आपके दिमाग की सेहत के लिए खतरे की घंटी हो सकता है। वक्त रहते इस पर ध्यान नहीं दिया तो ब्रेन हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है और गंभीर समस्याएं हो सकती हैं

अपडेटेड Jun 16, 2025 पर 2:29 PM
Story continues below Advertisement
Memory boost tips: दिमाग को शार्प रखने के लिए पजल्स और माइंड गेम्स बहुत फायदेमंद हैं।

अगर आप भी आए दिन अपनी चाबी, फोन या जरूरी चीजें कहीं रखकर भूल जाते हैं तो यह बिल्कुल हल्की बात नहीं है। भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और अनहेल्दी लाइफस्टाइल हमारी याददाश्त पर बुरा असर डाल सकते हैं। कमजोर मेमोरी सिर्फ छोटी-मोटी भूलने की आदत तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि यह आगे चलकर डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकती है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते ही अपनी आदतों और खानपान में बदलाव किया जाए। हेल्दी डाइट, एक्टिव लाइफस्टाइल और कुछ आसान ब्रेन एक्सरसाइज की मदद से आप अपनी मेमोरी को मजबूत बना सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, बेरीज़ और ओमेगा-3 से भरपूर फिश दिमाग को जरूरी पोषण देते हैं। इसके अलावा नियमित फिजिकल एक्टिविटी और मेडिटेशन से भी दिमाग एक्टिव और स्ट्रॉन्ग रहता है। आइए जानते हैं याददाश्त को बूस्ट करने के असरदार टिप्स और बेहतरीन फूड्स के बारे में।

डाइट में क्या शामिल करें?


याददाश्त मजबूत करने के लिए खाने में पोषण से भरपूर चीजें जरूर लें। हरी पत्तेदार सब्जियां दिमाग को तेज बनाने में मदद करती हैं। पुराने समय से अखरोट को ब्रेन फूड माना गया है। इसके अलावा बेरीज़ और फैटी फिश भी याददाश्त बढ़ाने में असरदार हैं। ध्यान रहे कि इनका सेवन सही मात्रा में और सही तरीके से ही करें।

फिजिकल एक्टिविटी क्यों है जरूरी?

सिर्फ अच्छा खाना ही नहीं, बल्कि शरीर को एक्टिव रखना भी जरूरी है। नियमित फिजिकल एक्टिविटी से दिमाग तक ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे मेमोरी मजबूत रहती है। साथ ही मेडिटेशन को भी रोजाना की आदत में शामिल करें, इससे दिमाग को शांति मिलती है और याददाश्त तेज होती है।

दिमाग को तेज बनाने वाले गेम्स

दिमाग को शार्प रखने के लिए पजल्स और माइंड गेम्स बहुत फायदेमंद हैं। रोजाना कुछ मिनट पजल सॉल्व करने से दिमाग एक्टिव रहता है और डिमेंशिया का खतरा भी कम होता है। इन छोटे-छोटे तरीकों को अपनाकर आप अपनी मेमोरी को बेहतर बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।