Metabolism: इन देसी मसालों का करें इस्तेमाल, बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म, फैट होगी बर्न, सेहत रहेगी चकाचक

Metabolism: मेटाबॉलिज्म के धीमा होने की वजह से वेट लॉस करने में मुश्किल आती है। इसके साथ ही थकान, मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी तमाम स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं। इसमें दालचीनी, अदरक जैसी अन्य चीजें शामिल हैं

अपडेटेड Mar 26, 2025 पर 11:00 AM
Metabolism: मेटाबॉलिज्म जितना तेज होगा। उतना ही वजन कम करने में आसानी होगी।

आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत कम लोग अपनी सेहत का ध्यान रख पाते हैं। कुछ दिनों के बाद सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी होता है। बता दें कि मेटाबॉलिज्म (चयापचय) शरीर के सेल्स में होने वाला केमिकल रिएक्शन है। ये प्रतिक्रियाएं खाने को ऊर्जा में बदलती हैं, जो शरीर को ताकत देने और सही तरह से काम करने में मदद करते हैं। मेटाबॉलिज्म आपके शरीर का निर्माण या मरम्मत करने में मदद करती है।

शरीर को खाना पचाने, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रखने और हार्मोन बैलेंस करने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है। जिसके लिए हेल्दी फूड्स जरूरी है। मेटाबॉलिज्म बढ़ने से शरीर भोजन को ऊर्जा में बदलता है। लेकिन मेटाबॉलिज्म स्लो होने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मेटाबॉलिज्म आपका जितना तेज होगा। उतना ही वजन कम करना आसान होगा।

इन देसी मसालों से बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म


लाल मिर्च

मेचाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए लाल मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाल मिर्च में कैप्सैसिन नामक तत्व मौजूद रहता है। इससे मेटाबॉलिज्म को तेज करने और वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसकी वजह ये है कि यह शरीर में गर्मी पैदा करता है। इसके साथ ही कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। ऐसे में आप अपने भोजन में लाल मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप सूप और सलाद के जरिए भी सेवन कर सकते हैं।

दालचीनी

दालचीनी का प्रयोग भी भारतीय खाने में स्वाद और सुगंध के लिए मसाले के रूप में किया जाता है। दालचीनी कई गंभीर रोगों से बचाने के साथ-साथ एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। दालचीनी आपके फैट को कम नहीं करती है, बल्कि ये आपके शरीर में ज्यादा फैट को बढ़ने से रोकती है। साफ पानी में 1 चम्मच दाल चीनी पाउडर मिलाकर इसे उबालें। फिर इसमें दो बड़े चम्मच शहद मिलाकर सुबह-शाम लें। नियमित ऐसा करने से शरीर की अनावश्यक चर्बी धीरे-धीरे कम हो जाती है।

हल्दी

हल्दी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है। इसके कारण कैथेलिसाइडिन एंटी माइक्रोबियल पेप्टाइड (सीएएमपी) नामक प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। करक्यूमिन आपका फैट बर्न करने में मदद करता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। सीएएमपी प्रोटीन शरीर की इन्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। यह प्रोटीन बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में शरीर की मदद करता है। हल्दी का सेवन अल्जाइमर और अन्य दिमागी बीमारियों का खतरा भी कम करता है।

अदरक

अदरक के सेवन से शरीर के मेटाबॉलिज्म पर सीधा असर पड़ता है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। अदरक में कोई कैलरी नहीं होती है और यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है। अदरक का सेवन कर वजन घटाने के कई तरीके हैं। रोजाना सुबह अदरक को पानी या शहद के साथ भी लिया जा सकता है। इसके अलावा इसे पेय पदार्थ या चाय के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

हाई प्रोटीन फूड्स

प्रोटीन रिच फूड्स आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में अंडे, लीन मीट, फिश, डेयरी प्रोडक्ट्स, बीन्स, फलियां, सीड्स, नट्स, मूंगफली आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं।

फाइबर रिच फूड्स से बढाएं मेटाबॉलिज्म

फाइबर रिच फूड्स भी मेटाबॉलिज्म को तेज करने में सहायक साबित हो सकते हैं। साबुत अनाज, फल, सब्जियां, दालें और फलियां फाइबर का बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं। इनका सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: खून से शुगर का मिट जाएगा नामो निशान, इन 4 चीजों के आटे को डाइट में करें शामिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।