Methi Benefits: ठंड में मेथी से सेहत रहेगी चकाचक, बालों और चेहरे में आएगी चमक, मिलेंगे ढेरों फायदे

Fenugreek Benefits: भारतीय रसोई में रखे कई मसाले और सब्जियां औषधि के तौर पर उपयोग किए जाते हैं। सर्दियों के मौसम में बीमारी से बचने के लिए रसोई की कई खाद्य सामग्रियां रामबाण हैं। इन्हीं में मेथी दाना भी शामिल है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है। इसके पत्ते भी किसी दवा से कम नहीं हैं

अपडेटेड Dec 23, 2024 पर 2:04 PM
Story continues below Advertisement
Fenugreek Benefits: सर्दियों में मेथी खाने से स्वास्थ्य लाभ कई गुना बढ़ जाता

देश के कई इलाकों में ठंड पड़ने लगी है। मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। इन दिनों सेहत का कुछ ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। ठंड के मौसम में खानपान पर ज्यादा देना चाहिए। इस समय कई ऐसी चीजें हैं। जिनका सेवन कर सकते हैं। ऐसे ही ठंड के समय में मेथी खाना सेहत के लिए किसी दवा से कम नहीं है। मेथी के पत्ते और दाने दोनों फायदेमंद माने गए हैं। दरअसल, मेथी की तासीर गर्म होती है जो शरीर को अंदर से गर्म रखती है। इसके साथ ही, मेथी में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। मेथी दाने में विटामिन A, C, E भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

दरअसल, सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को ठंड, खांसी-ज़ुकाम जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसके साथ ही सर्दियों का मौसम आते ही हमारी त्वचा और बाल फीके और बेजान होने लगते हैं। ऐसे में इस मौसम में रोजाना मेथी दाना खाने से इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

मेथी के सेवन से आयरन की कमी होगी पूरी


मेथी दाना शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसमें मौजूद आयरन खून बढ़ाने में मददगार है। जिन महिलाओं में गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान आयरन की कमी होती है, उनके लिए मेथी के बीज काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। मेथी के बीज में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है।

मेथी से ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

यह डाइबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें घुलनशील फाइबर होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

बालों के लिए फायदेमंद

मेथी बालों को मजबूत बनाती है और उन्हें टूटने से बचाती है। मेथी में विटामिन B कॉम्प्लेक्स, जिंक, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये बालों को भीतर से स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं। मेथी के रोजाना इस्तेमाल से बालों से जुड़ी समस्याओं जैसे- बालों का झड़ना, रूसी और डैंड्रफ की समस्या में फायदा मिल सकता है। इससे नए बाल उगने में मदद मिलती है। बालों में चमक आती है।

मेथी दानों से पाचन शक्ति में होगा इजाफा

मेथी हमारे पाचन तंत्र और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। मेथी में हाई मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह आंतों में रुके हुए विषाक्त पदार्थों को साफ करने में मदद करता है। जिससे कब्ज जैसी समस्या नहीं होती हैं। यह एसिडिटी, गैस और अपच की समस्या को भी कम करती है।

डिस्क्लेमर - यहां बताए गए उपाय सिर्फ सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं। इसके लिए आप किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से सलाह लेने के बाद ही अपनाएं।

Diabetes: मूंग है डायबिटीज की रामबाण दवा, सुबह-सुबह करें सेवन, कई बीमारियां रहेंगी दूर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।