Nail Signs: नाखून से पता चल जाएगा सेहत का राज, रंग-बनावट से करें बीमारी की पहचान

Nail Signs: इंसान के हाथों की उंगलियों से सेहत के बारे में जानकारी मिल जाती है। आमतौर पर डॉक्टरों के पास जाने पर हमेशा नाखूनों को चेक करते हैं। इस बीमारियों के बारे में पता चलता है। जिसमें पीलिया, थायराइड, हार्ट से जुड़ी बीमारियों के बारे में आसानी से पता चल जाता है। नाखूनों के रंग ही हर बीमारी के बारे में बयां कर देते हैं

अपडेटेड Jan 23, 2025 पर 9:51 AM
Nail Signs: नाखूनों का बार बार टूट जाना, पीला या बदरंग होना, उन पर निशान होना खराब सेहत के लक्षण हैं।

शरीर का हर अंग खास होता है। बीमारी होने पर हर एक अंग की जांच पड़ताल कर डॉक्टर रोग की पहचान करने की कोशिश करते हैं। ऐसे ही नाखूनों से भी सेहत का बहुत बड़ा राज खुल सकता है। इसी लिए जब भी डॉक्टर के पास जाते हैं तो सबसे पहले नाखून चेक करते हैं। लिहाजा इन नाखूनों को हल्के में न लें। नाखून जैसे ही बड़े होते हैं। लोग इन्हें काट देते हैं। लेकिन इन नाखूनों के जरिए पीलिया, हार्ट, थायराइड जैसी तमाम बीमारियों के बारे में पता कर सकते हैं। ऐसे में अपने नाखूनों पर ध्यान देकर किसी भी बीमारी से बच सकते हैं।

दरअसल, नाखूनों की बनावट, रंग और शेप से पता चल जाता है कि सेहत ठीक है या नहीं। अगर नाखून पीले, काले या सफेद रंग के हैं तो समझ जाइये कि इससे आप कई बड़ी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आइए जानते हैं नाखूनों के बदलते रंग से बीमारियों के बारे में कैसे पहचान करें?

नाखून में डार्क वर्टिकल लाइंस


अगर आपके नाखून में काले या नीले रंग की लाइन्स बनी दिख रही हैं, तो इससे पता चलता है कि शरीर में विटामिन B-12 और विटामिन-D की कमी है। इन दोनों की कमी होने से हीमोग्लोबिन की कमी, एनीमिया या फिर कमजोर इम्यूनिटी जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

टूटे या फटे हुए नाखून

अगर किसी के नाखून टूटे या फटे हुए नजर आते हैं तो उस व्यक्ति की सेहत कमजोर होती है। उसे थायराइड की परेशानी हो सकती है। वहीं अगर नाखूनों का रंग पीला पड़ गया है तो यह किसी फंगल इंफेक्शन के कारण हो सकता है। जब नाखून तिरछे ढंग से टूटते हैं तो इसे ओनिकोस्चिजिया कहतें हैं। वहीं नाखून जब बढ़ने वाली दिशा में ही टूटते हैं तो इसे ओनीकोरहेक्सिस कहते हैं।

सफेद नाखून

कई बार चोट लगने पर नाखून सफेद हो जाते हैं लेकिन अगर आपके सभी नाखून धीरे-धीरे सफेद हो रहे हैं, तो आपको डॉक्टर से इसके बारे में बात करनी चाहिए। सफेद नाखून के सिरे पर जब गुलाबी लाइन दिखाई देती है तो इसे टेरीज नेल कहा जाता है। इस तरह के नाखून दिखने पर लिवर से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।

नाखूनों का गोल या उभरा हुआ होना

अगर आपके नाखून उभरे हुए या गोल आकार के दिख रहे हैं, तो यह फेफड़ों की बीमारी या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चपेट में आ सकते हैं। इसका कारण शरीर और नाखून में ऑक्सीजन सप्लाई कम हो जाती है।

नाखून का नीला या काला होना

नाखूनों में कई बार नीले और काले रंग के धब्बे नजर आते हैं। इससे पता चलता है कि शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक नहीं है। ब्लड सर्कुलेशन कम होने के कारण ही नाखून नीले और कई बार काले पड़ जाते हैं। गंभीर स्थिति में यह हार्ट से जुड़ी बीमारियों के चपेट में आ सकेत हैं।

नाखूनों का ऊपर की तरफ आना

अगर आपके नाखून ऊपर की तरफ बाहर स्किन से अलग हो रहे हैं। तब ऐसी स्थिति में यह पता चलता है कि शरीर में आयरन की कमी हो रही है। आयरन कम होने से शरीर में खून की कमी भी हो सकती है।

डिस्क्लेमर - यहां बताए गए उपाय सिर्फ सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं। इसके लिए आप किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से सलाह लेने के बाद ही अपनाएं।

Diabetes: काले लहसुन की कलियां जहां भी मिले तुरंत खाएं, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, कैंसर के लिए फायदेमंद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।