Painkiller Side Effects: सिरदर्द और बॉडी पेन में पेनकिलर खाने वाले फौरन हो जाएं अलर्ट, किडनी और पेट की बज जाएगी बैंड

Painkiller Side Effects: हल्के सिरदर्द, पैर दर्द या हल्के बुख़ार होने पर बहुत से लोग फौरन पेन किलर खा लेते हैं। लोगों को लगता है कि इससे जल्दी राहत मिलेगी। लेकिन यह पिलर भविष्य में जोखिम पैदा कर सकती है। यह हार्ट, किडनी, लिवर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। ज्यादा मात्रा में पेन किलर लेने से हार्ट अटैक का भी खतरा बढ़ सकता है

अपडेटेड Jan 08, 2025 पर 5:12 PM
Painkiller Side Effects: पेन किलर्स के ज्यादा सेवन से शरीर के कई हिस्सों पर असर पड़ता है

आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर थकान की वजह से सिर दर्द या शरीर में दर्द की समस्या बनी रहती है। ऐसे में दर्द से परेशान होकर बहुत से लोग राहत पाने के लिए पेन किलर का सहारा लेते हैं। इन दिनों कई लोग आए दिन पेन किलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। हल्का दर्द होने पर भी लोग पेन किलर खा लेते हैं। लेकिन पेन किलर का ज्यादा सेवन करने से सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। बहुत कम लोग ही यह जानते होंगे कि लगातार पेन किलर खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

इसके साथ ही शरीर पर इसके अन्य कई साइड इफेक्ट भी होते हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो अक्सर पेन किलर का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जरूर जान लें।

सिरदर्द में तुरंत पेनकिलर न खाएं


डॉक्टर्स का मानना है कि सिरदर्द होने पर तुरंत पेनकिलर नहीं खाना चाहिए। इसकी वजह ये है कि इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। पेनकिलर खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण दर्द, सूजन और कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। पेट में अल्सर होने का खतरा भी बढ़ता है। सिर्फ इतना ही नहीं लिवर और किडनी पर भी खतरनाक असर होता है। इसके कारण इम्युनिटी भी कमजोर होती है। दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ता है। कुल मिलाकर सिरदर्द होने पर किसी तरह का पेनकिलर तुरंत खाने से आराम तो मिल सकता है लेकिन लंबे समय के लिए यह गंभीर समस्याएं भी पैदा कर सकता है। लिहाजा कभी भी सिर में दर्द होने पर तुरंत दवा खाने से बचना चाहिए।

नसों को पहुंचता है नुकसान

कई लोग दर्द से जल्द आराम पाने के लिए पेन किलर के इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह हमारे लिए और भी ज्यादा हानिकारक है। ओपिओइड पेनकिलर जैसी दवाओं का इंजेक्शन लगाने से नसों को नुकसान पहुंचता है, जिससे खून में संक्रमण और कई बीमारियां हो सकती हैं।

पेन किलर है दिमाग का दुश्मन

बाजार में कई तरह की पेन किलर्स मौजूद हैं। जिनमें ना सिर्फ दवाइयां, इंजेक्शन शामिल है, बल्कि क्रीम, सीरप आदि भी शामिल हैं। कई रिसर्च में सामने आया है कि पेन किलर्स के ज्यादा इस्तेमाल से आपके दिमाग पर काफी असर पड़ता है। जिसकी वजह से आपको दिमाग से रिलेटेड कई बीमारियां होने का खतरा रहता है।

पेन किलर लेते समय इन बातों का रखें ख्याल

अगर आपको इतनी ज्यादा दिक्कत है कि बिना पेन किलर लिए आप नहीं रह सकते हैं। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर आप पेन किलर लेना चाहते हैं तो कभी भी खाली पेट इसे ना लें। कुछ खाने के बाद ही पेन किलर खाएं। शराब से जितनी दूरी हो सके उतनी दूरी बना लें, क्योंकि अल्कोहल और पेन किलर का कॉन्बिनेशन आपको हार्ट अटैक के नजदीक पहुंचा देगा। इसीलिए शराब पीने वालों को अक्सर हिदायत दी जाती है कि जिस दिन वह पेन किलर खाएं उस दिन शराब न पिएं। इसके साथ ही अगर आपकी मजबूरी है और आपको पेन किलर खाना ही है तो उस दिन भरपूर मात्रा में पानी पिएं। अगर आप भरपूर मात्रा में पानी नहीं पिएंगे तो यह आपकी किडनी को प्रभावित कर सकता है।

पैरासिटामोल

पेन किलर के रुप में सबसे ज्यादा पैरासिटामोल का ही इस्तेमाल किया जाता है। कहा जाता है कि शरीर स दवा का एक हद तक झेल सकता है। ज्यादा सेवन करने से कई बार लोगों को एलर्जी की शिकायत रहती है। इसके साथ ही इससे लिवर डेमेज का काफी खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप इसका लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: इन काले दानों को हल्के में न लें, हाई ब्लड शुगर का कर देंगे नाश, ऐसे करें सेवन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।