पनीर खाने में टेस्टी होने के साथ ही हमारी सेहत के लिए भी अच्छा होता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और कई विटामिन होते हैं, जिसकी वजह से डॉक्टर और डाइटीशियन इसे अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। इसका नियमित इस्तेमाल से हमारी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसे weight loss और weight gain दोनों के लिए ही अच्छा माना जाता है।
मगर, इसका मतलब ये नहीं है कि इसे बिना सोचे-समझे अपनी डाइट में शामिल करना ही चाहिए। यह सही है कि पनीर में बहुत से गुण हैं, लेकिन इसका सेवन सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इसे खाने से कुछ लोगों को सेहत से जुड़ी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टर भी कुछ लोगों को पनीर से दूर रहने की सलाह देते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। आइये जानें।
ये हेल्थ प्रॉब्लम है, तो दूर रहें पनीर से