Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान है अनार, जानिए कैसे करता है कमाल

Diabetes: डायबिटीज के मरीज अनार को अक्सर मीठा समझकर खाने से बचते हैं, लेकिन हकीकत में अनार में पाए जाने वाले पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह फल न केवल सुरक्षित है, बल्कि दवा की तरह असर दिखा सकता है और डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी होता है

अपडेटेड May 23, 2025 पर 7:30 AM
Story continues below Advertisement
Diabetes: जो लोग एनीमिया या खून की कमी से जूझ रहे हैं, उनके लिए अनार बेहद लाभकारी है।

अनार में विटामिन B, C, K के साथ फाइबर, आयरन, पोटैशियम, जिंक, ओमेगा-6 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आधुनिक जीवनशैली की व्यस्तता और गलत खानपान की वजह से आज कई लोग डायबिटीज, हार्ट की बीमारी और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में अनार का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हो सकता है। यह न केवल हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करता है, बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

नियमित रूप से अनार खाने से न सिर्फ खून की कमी दूर होती है, बल्कि ये ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखता है। अगर आप भी अपनी जीवनशैली में सुधार लाना चाहते हैं और बीमारियों से बचाव करना चाहते हैं, तो अनार को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद होगा।

डायबिटीज में अनार क्यों है फायदेमंद?


डायबिटीज के मरीजों को अक्सर खाने-पीने में कई तरह की पाबंदियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही भी ब्लड शुगर लेवल को असंतुलित कर सकती है। ऐसे में अनार एक सुरक्षित और लाभकारी विकल्प बनकर सामने आता है। इसमें रेड वाइन और ग्रीन टी से तीन गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं।

लो कार्ब्स और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स का स्रोत

अनार में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी काफी कम होती है। 100 ग्राम अनार में लगभग 19 ग्राम कार्ब्स होते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) भी कम होता है, जिससे यह धीरे-धीरे ग्लूकोज में बदलता है और अचानक शुगर स्पाइक नहीं करता। यही कारण है कि ये डायबिटीज मरीजों के लिए सुरक्षित माना जाता है।

हार्ट हेल्थ के लिए भी लाभकारी

अनार का जूस हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर और खराब कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को घटाते हैं और तनाव को कम करते हैं। ये खून की धमनियों को साफ कर उनका संकुचन रोकता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

आयरन की कमी दूर करने में असरदार

जो लोग एनीमिया या खून की कमी से जूझ रहे हैं, उनके लिए अनार बेहद लाभकारी है। इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है और कमजोरी को दूर करता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Benefits of Figs: रोजाना अंजीर खाने से मिलेंगे 4 जबरदस्त फायदे, तुरंत करें अपनी डाइट में शामिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।