Skin Sunburn Tips: गर्मी में स्किन जली तो घबराएं नहीं, इन देसी नुस्खों से मिलेगा फौरन आराम

Skin Sunburn Tips: गर्मियों की तेज धूप में अगर स्किन को ढककर बाहर न जाएं तो सनबर्न हो सकता है। हल्की जलन या त्वचा का झुलसना आम समस्या है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं, कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर राहत पाई जा सकती है। आइए जानें वो 5 आसान और कारगर घरेलू तरीके जो सनबर्न में मददगार हैं

अपडेटेड Apr 08, 2025 पर 8:23 AM
Skin Sunburn Tips: खीरे के स्लाइस में प्राकृतिक ठंडक देने वाले गुण होते हैं 

गर्मियों की चिलचिलाती धूप जितनी तीखी होती है, उतनी ही हमारी स्किन के लिए नुकसानदायक भी। इस मौसम में बाहर निकलना तो जरूरी होता है, लेकिन सूरज की तेज किरणें स्किन को बुरी तरह झुलसा सकती हैं। सिर्फ टैनिंग ही नहीं, धूप की मार से चेहरे पर जलन, लालपन, सूजन और यहां तक कि छाले भी हो सकते हैं। कई बार स्किन इतनी जल जाती है कि छिलने तक लगती है। ऐसे में स्किन को राहत देने के लिए ज़रूरत होती है सही देखभाल की, और वो भी बिना केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के।

अगर आपको भी हल्का सनबर्न हो गया है और स्किन परेशान कर रही है, तो परेशान मत होइए। कुछ आसान और देसी नुस्खे हैं जो आपकी स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ जल्दी ठीक भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं वो घरेलू उपाय जो धूप से जली त्वचा को राहत दे सकते हैं।

1) मॉइस्चराइजर, लोशन या जेल लगाएं


एलोवेरा लोशन, जेल या कैलामाइन लोशन आरामदायक हो सकता है। इसे लगाने से पहले प्रोडक्ट को फ्रिज में रखें और ठंडा करके लगाएं। धूप से जली स्किन पर अल्कोहल से बने प्रोडक्ट्स को लगाने से बचें।

2) खानपान में करें बदलाव

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाने की चीजों से स्किन को धूप की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने और अंदर से हीलिंग को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। बैरीज, खट्टे फल, पत्तेदार साग और मेवे को खाने में शामिल करें। एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को और अधिक नुकसान होने से रोकने में मदद मिलती है।

3) ओट्स का करें यूज

ओटमील बाथ सनबर्न से जुड़ी खुजली और जलन से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। 15-20 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगाएं इससे सनबर्न से पीड़ित त्वचा को आराम मिलेगा। ये रेडनेस को कम करने में मदद करता है।

4) खीरे के स्लाइस

खीरे के स्लाइस में प्राकृतिक ठंडक देने वाले गुण होते हैं जो धूप से झुलसी स्किन को आराम पहुंचाने और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। खीरे के ठंडे स्लाइस को सीधे प्रभावित हिस्से पर लगाएं या खीरे को पीसकर पेस्ट बनाएं और इसे त्वचा पर लगाएं। खीरे के स्लाइस तुरंत राहत देते हैं और धूप से झुलसी स्किन के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

5) हल्दी और मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाएं

1 बड़ा चम्मच हल्दी को 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाएं। इसका पेस्ट बनाने के लिए पर्याप्त पानी मिलाएं। फिर पेस्ट को धूप से जले हुए हिस्से पर लगाएं और सूखने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। हल्दी में सूजन-रोधी गुण होते हैं और जब इसे मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाया जाता है, तो यह स्किन को ठंडक देता है।

Water Apple for Diabetes: वॉटर एप्पल का आज से करें सेवन, ब्लड शुगर होगा डाउन, दिल को भी मिलेगा आराम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।