Soaked Peanuts Vs Soaked Almonds : अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ और फिट रखना चाहते हैं तो गुड फैट (अच्छी वसा) का सेवन जरूरी है। यह हमारे दिल और दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि, इसे भी सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए, क्योंकि बहुत ज्यादा वसा लेने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है और वजन तेजी से बढ़ सकता है। नट्स, यानी सूखे मेवे, गुड फैट का एक बेहतरीन स्रोत हैं। इनमें खास तौर पर बादाम और मूंगफली ऐसे दो नट्स हैं, जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं।
जब इन दोनों को भिगोकर खाया जाता है, तो इनके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूंगफली भी किसी सुपरफूड से कम नहीं है। आइए जानते हैं कि भीगे हुए बादाम और भीगी हुई मूंगफली में से कौन सा विकल्प आपकी सेहत के लिए बेहतर है।
भीगे हुए बादाम को अक्सर 'ब्रेन फूड' यानी दिमाग के लिए फायदेमंद भोजन कहा जाता है। इनमें विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिमाग की ताकत बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप हर दिन 5 से 6 भीगे हुए बादाम खाते हैं, तो इससे आपकी याददाश्त तेज होती है और तनाव कम महसूस होता है।
भीगी हुई मूंगफली के फायदे
मूंगफली भी पोषण के मामले में यह किसी भी महंगे ड्रायफ्रूट से कम नहीं है। खासकर जब इसे भिगोकर खाया जाए, तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। भीगी हुई मूंगफली में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, अच्छी वसा (हेल्दी फैट्स) और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन्स पाए जाते हैं।
दोनों में कौन है ज्यादा फायदेमंद
भीगे हुए बादाम और मूंगफली दोनों ही सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। बादाम में मूंगफली की तुलना में सोडियम और संतृप्त वसा कम होती है लेकिन ये एक महंगा नट है। अगर आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहना चाहते हैं तो रोजाना मुट्ठी भर मूंगफली को भिगोकर खाएं आपको पूरा दिन एनर्जेटिक रहने की ताकत मिलेगी। वहीं, अगर आप बजट फ्रेंडली और एनर्जी से भरपूर विकल्प चाहते हैं, तो भीगी हुई मूंगफली का सेवन करें।