Stairs Climbing: सीढ़ियां चढ़ने से कम होगा ब्लड शुगर, दिल रहेगा चकाचक, लिफ्ट को करें बॉय-बॉय

Stairs Climbing: नियमित तौर पर सीढ़ियां चढ़ना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ होने वाले कई तरह की बीमारियों का खतरा टल जाता है। इससे शारीरिक कमजोरी को आसानी से दूर किया जा सकता है। इससे अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो कंट्रोल किया जा सकता है। इतना ही ब्लड शुगर और हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है

अपडेटेड Apr 20, 2025 पर 3:08 PM
Story continues below Advertisement
Stairs Climbing: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सीढ़ियां चढ़ना फायदेमंद साबित हो सकता है।

अगर आप भी सीढ़ियों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जब भी घर या ऑफिस के ऊपरी फ्लोर पर जाना हो तो सीढ़ियों का इस्तेमाल जरूर करें। इससे कई तरह की बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। सीढ़ी चढ़ना (climbing stairs) लंबी उम्र तक मांसपेशियों, हड्डियों, हार्ट जैसी समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कई बार लोग 2-3 फ्लोर चढ़ने-उतरने के लिए भी लिफ्ट का सहारा लेते हैं। यह सेहत के लिहाज से गलत है। कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ में सुधार करने के लिए आपको अपने रूटीन में कुछ कॉमन फिजिकल एक्टिविटीज को शामिल करने चाहिए। इसमें लिफ्टी की जगह सीढ़ियों को इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन दिनों कई लोग अपने ऑफिस का काम भी घर से कर रहे हैं। ऐसे में अगर आपको एक्सरसाइज करने के लिए समय नहीं मिल रहा है तो सीढ़ियों के इस्तेमाल करने की आदत जरूर डालें। सीढ़ियों के जरिए ऊपर-नीचे आने से इसके फायदों को सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

सीढ़ियां चढ़ने के जबरदस्त फायदे


बैलेंस और स्टेमिना बढ़ता है

फिटनेस एक्सपर्ट्स का कहना है कि सीढ़ियां चढ़ने से आपके पैर, टखने में मांसपेशियों को स्टेबल किया जा सकता है। इससे शरीर के संतुलन और सहनशक्ति को बेहतर बनाया जा सकता है। शुरूआत में सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी महसूस होगी, लेकिन धीरे-धीरे यह आपके लिए आसान होता जाएगा।

डायबिटीज से बचाव

डायबिटीज से बचे रहने के लिए भी आप सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है। आगर आपको टाइप- 2 डायबिटीज है, तो खाना खाने के बाद सीढ़ी पर कुछ मिनट जरूर चढ़ने-उतरने की आदत डालें।

हार्ट के लिए फायदेमंद

अगर आप सीढ़ियां चढ़ते हैं तो आपके दिल की धड़कनें भी तेज हो जाती हैं। इससे अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। हार्ट से जुड़ी समस्याओं से काफी फायदा होता है।

वजन रहता है कंट्रोल

अगर आप सीढ़ी चढ़ने की आदल ड़ाल लेंगे तो वजन कम होगा। बस सीढ़ियों पर आप नियमित रूप से और व्यायाम की मुद्रा में चलें जैसे कि आप कार्डियो कर रहे हों, हालांकि आप एक बार में बहुत जोर ना ड़ाले। धीरे-धीरे इसकी आदत डालें ताकि आपको थकावट न महसूस हो।

नींद अच्छी आती है

अगर आपको नींद की समस्या है तो आप कुछ दिनों के लिए सीढ़ियां चढ़ना-उतरना शुरू कर दें। जब आप शारीरिक रूप से अधिक थके हुए रहते हैं। अधिक फिजिकल एक्टिविटी करने पर गहरी नींद आती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

High fever: बुखार के दौरान ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सतर्क, दिमाग पर हो सकता है गहरा असर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।