Get App

Sugar Real or Fake: बाजार में नकली शक्कर की भरमार, असली चीनी की ऐसे करें पहचान

Sugar Real or Fake: होली का त्योहार नजदीक आ गया है। इस मौके पर चीनी की भी खपत बढ जाती है। इन दिनों बाजार में धड़ल्ले से नकली चीनी बिक रही है। लिहाजा खरीदने से पहले असली शक्कर की पहचान करना बेहद जरूरी है। नकली चीनी से सेहत की बैंड बज जाएगी। बाजार में प्लास्टिक की चीनी भी बिक रही है। असली चीनी की पहचान घर बैठे कर सकते हैं

अपडेटेड Mar 10, 2025 पर 3:35 PM
Story continues below Advertisement
Sugar Real or Fake: चीनी को अच्छी तरह पानी में घोल लें। इसके पानी को सूंघकर देखें अगर इसमें अमोनिया की स्मेल नहीं आ रही तो कोई मिलावट नहीं है।

खाने-पीने की चीजों में मिलावट या उन्हें नकली तरीके से बनाने की खबरें आप अक्सर सुनते होंगे। चीनी, घी, आटा, चावल, दूध, पनीर, फल-सब्जियां, मसाले और दाल लगभग सभी चीजों में ऐसी मिलावट की खबरें आती रहती हैं। त्योहारी सीजन में खपत ज्यादा बड़ जाती है। जिससे नकली सामनों की भरमार बाजार में बढ जाती है। ऐसे में अगर आप होली के मौके पर चीनी खरीदने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। बाजार में धड़ल्ले से प्लास्टिक की चीनी भी बिक रही है। यानी नकली चीनी बिक रही है। इसके सेवन से सेहत की बैंड बज जाएगी।

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो नकली चीनी का सेवन सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। चीनी एक ऐसी सामग्री है जिसे लगभग हर घर में हर दिन इस्तेमाल किया जाता है। चीनी से कई तरह रेसिपीज बनाई जाती हैं। मीठा खाने के शौकीन हैं तो सुबह चाय पीने से लेकर रात के डिनर तक में चीनी से बनी चीजों का सेवन किया जाता है।

असली चीनी की ऐसे करें पहचान


एक्सपर्ट्स का कहना है कि असली चीनी की पहचान घर बैठे कर सकते हैं। यह बेहद आसान है। इसकी जांच के लिए एक कांच का ग्लास लें। फिर इसमें पानी में चीनी को मिक्स करें। अगर असली चीनी होगी तो पूरी तरह से घुल जाएगी। अगर इसमें कुछ मिलावट है तो ऊपर तैरने लगेगी। शक्कर भारी होने की वजह से पानी के निचले सतह पर बैठने लगती है। ऐसे में इसकी शुद्धता की पहचान कर सकते हैं। जो भी कण पानी के ऊपर आएंगे, वो मिलावट है।

सूंघकर पता करें चीनी असली है या नकली

सूंघकर भी पता कर सकते हैं कि चीनी असली है या नकली। इसके लिए एक गिलास पानी में चीनी को अच्छी तरह से घोल लें। अगर इसमें आमोनिया की गंध नहीं आ रही है तो इसका मतलब ये है कि चीनी असली है। अगर इसमें आमोनिया की गंध रही है तो समझ जाएं कि यूरिया जैसी कुछ चीजें मिलाई गईं होंगी।

नकली चीनी से बज जाएगी सेहत की बैंड

1 - अगर आप नकली चीनी का सेवन करते हैं तो आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है।

2 - मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है। अगर नकली चीनी का सेवन करते हैं तो इससे वजन बढ़ सकता है।

3 - दिल के मरीजों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। नकली चीनी के सेवन से हार्ट पर असर पड़ता है। जिससे दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

4 - नकली चीनी के सेवन गट हेल्थ पर असर पड़ सकता है। लिहाजा मार्केट में मिलने वाली चीनी को जांच परख कर ही खरीदें।

डायबिटीज के मरीजों के लिए गुड न्यूज, 90 % तक कम होंगे दवाओं के दाम, करोड़ों लोगों को होगा फायदा

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 10, 2025 3:35 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।