Kidney Failure Symptoms: शरीर का इशारा न करें अनदेखा, किडनी की बिगड़ती हालत बता सकते हैं ये बदलाव

Kidney Failure Symptoms: किडनी शरीर का एक जरूरी अंग है, जो यूरिन के जरिए शरीर से गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। अगर किडनी काम करना बंद कर दे तो स्थिति जानलेवा हो सकती है। हालांकि, खराब होने से पहले किडनी कुछ संकेत देती है, जिन्हें पहचानकर समय रहते इलाज शुरू करना बेहद जरूरी होता है

अपडेटेड Apr 15, 2025 पर 4:00 PM
Story continues below Advertisement
Kidney Failure Symptoms: किडनी खराब होने पर यूरिन को सही ढंग से साफ नहीं कर पाती

हमारी किडनियां शरीर के महत्वपूर्ण अंग हैं, जो शरीर से गंदगी और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने का काम करती हैं। जब किडनियां सही तरीके से काम नहीं करतीं, तो शरीर में पानी और विषाक्त पदार्थ इकट्ठा होने लगते हैं, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अक्सर हम किडनी की खराबी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, क्योंकि ये आम समस्याओं जैसे थकान, बार-बार पेशाब आना या शरीर में सूजन जैसी लगती हैं। लेकिन अगर इन लक्षणों पर ध्यान दिया जाए तो किडनी की खराबी का जल्दी पता चल सकता है।

किडनी की सेहत को लेकर सतर्क रहना बहुत जरूरी है, ताकि कोई बड़ी समस्या बनने से पहले ही हम इसका इलाज करा सकें। यहां हम कुछ आसान लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पहचानकर आप किडनी की समस्या को समय रहते समझ सकते हैं।

बार-बार पेशाब आना


अगर आपको रात के समय बार-बार पेशाब आने की तलब महसूस होती है, तो ये किडनी की खराबी का संकेत हो सकता है। ऐसे में यूरोलॉजिस्ट से संपर्क कर तुरंत चेकअप करवाना आवश्यक है ताकि समस्या की सही वजह पता चल सके।

थकान और कमजोरी

किडनी की खराबी से शरीर में कमजोरी और थकान बढ़ने लगती है। ये इसलिए होता है क्योंकि विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकल पाते, जिससे शरीर में इंफेक्शन फैलता है और धीरे-धीरे सेहत बिगड़ने लगती है।

सांस लेने में तकलीफ

अगर किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है, तो शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थ और टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते। ये खून में मिलकर ऑक्सीजन के प्रवाह को रोकते हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

शरीर में सूजन

किडनी के सही ढंग से काम न करने पर शरीर में अतिरिक्त तरल पदार्थ जमा होने लगते हैं, जिससे हाथ, पैर और टखनों में सूजन आ जाती है। इससे चलने-फिरने में भी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

झाग और खून आना

किडनी खराब होने पर यूरिन को सही ढंग से साफ नहीं कर पाती, जिससे पेशाब में झाग बनता है और कभी-कभी खून भी आने लगता है। यह किडनी के खराब होने का एक अहम लक्षण है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Health tips: 1 महीने तक चीनी न खाने पर शरीर देता है ऐसे संकेत, जानकर चौंक जाएंगे आप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।