Tamarind Benefits: सेहत के लिए अमृत है इमली, जानिए कैसे करें सेवन

Imli Ke Fayde: इमली सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अगर आप इमली को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इसके कई जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं

अपडेटेड Apr 26, 2025 पर 3:38 PM
Story continues below Advertisement
Imli Ke Fayde: इमली के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक हैं।

इमली का नाम लेते ही खट्टे-मीठे स्वाद की याद आ जाती है, लेकिन ये स्वादिष्ट फल सिर्फ जीभ को ही नहीं, सेहत को भी तंदुरुस्त बनाने का काम करता है। इमली को पोषण का खजाना माना जाता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन के साथ-साथ विटामिन C, A, E, K और B6 जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइटोकेमिकल्स और एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इमली का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, इम्यूनिटी बढ़ती है।

दिल की सेहत सुधरती है और वजन नियंत्रण में भी मदद मिलती है। अगर आप इमली को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, तो ये न केवल स्वाद में ताजगी लाएगी, बल्कि आपको सेहतमंद भी बनाएगी। आइए, इसके अद्भुत फायदों पर एक नजर डालते हैं।

पाचन तंत्र को बनाती है मजबूत


इमली में प्राकृतिक फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन को दुरुस्त करने में मदद करता है। ये कब्ज जैसी समस्याओं को दूर कर पेट को हल्का और स्वस्थ बनाए रखने में कारगर है। आप इमली का सेवन चटनी, सूप या विभिन्न व्यंजनों में कर सकते हैं।

इम्यूनिटी को देती है मजबूती

विटामिन C और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर इमली शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। नियमित सेवन से सर्दी-खांसी, वायरल इंफेक्शन जैसे रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है।

दिल को रखे हेल्दी

इमली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित रखने में मदद करती है और हार्ट डिजीज के खतरे को कम कर सकती है।

वजन घटाने में करती है मदद

इमली में पाया जाने वाला फाइबर भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है और वजन नियंत्रण में रह सकता है। डाइट में इमली को शामिल करना वजन घटाने के सफर में फायदेमंद हो सकता है।

सूजन और दर्द से दिलाए राहत

इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप प्राकृतिक रूप से सूजन से राहत पा सकते हैं।

स्किन को बनाए खूबसूरत

इमली सिर्फ सेहत ही नहीं, त्वचा की सुंदरता बढ़ाने में भी मदद करती है। इमली का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा निखरती है, दाग-धब्बे कम होते हैं और स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

डायबिटीज से लेकर स्किन तक, नीम की निंबोली के 5 जबरदस्त फायदे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।