Get App

Teeth Whitening Tips: दांतों को चमकाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी महंगी सफाई, घर पर ही अपनाएं ये तरीके

Teeth Whitening Tips: खूबसूरत और सफेद दांत आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, लेकिन गलत ब्रशिंग, चाय-कॉफी और खान-पान की लापरवाही से दांत पीले पड़ सकते हैं। नारियल तेल, सरसों का तेल-सेंधा नमक, नींबू-बेकिंग सोडा और नीम की दातुन से दांतों की चमक लौट सकती है। लगातार पीले दांत पाचन समस्याओं या कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकते हैं

अपडेटेड Mar 16, 2025 पर 9:41 AM
Story continues below Advertisement
Teeth Whitening Tips: पीले दांत को सफेदी प्रदान करेंये ये घरेलू उपाय।

खूबसूरत, सफेद और चमकदार दांत किसी भी चेहरे की रौनक बढ़ा देते हैं। लेकिन अगर दांत पीले पड़ जाएं, तो हंसने में भी झिझक महसूस होने लगती है। गलत ब्रशिंग, ज्यादा चाय-कॉफी पीना और खान-पान में लापरवाही से दांतों की सफेदी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो ओरल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। महंगे डेंटल ट्रीटमेंट्स पर हजारों खर्च करने की बजाय कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने दांतों की चमक वापस पा सकते हैं।

नारियल तेल से मालिश, नींबू और बेकिंग सोडा, सरसों के तेल में सेंधा नमक मिलाकर ब्रश करना या फिर नीम की दातुन का इस्तेमाल—ये सब आपके दांतों को मोती जैसा सफेद बना सकते हैं।

1. नारियल तेल


नारियल का तेल सिर्फ त्वचा के लिए ही नहीं, बल्कि दांतों की सफेदी के लिए भी फायदेमंद है। रोजाना नारियल तेल से मसूड़ों और दांतों की मसाज करने से दांतों का पीलापन दूर होने लगता है। ये तेल बैक्टीरिया को खत्म करता है और दांतों को सड़ने से बचाने में भी मदद करता है।

2. सरसों का तेल और सेंधा नमक

सरसों का तेल और सेंधा नमक दांतों के पीलेपन को कम करने के लिए एक कारगर उपाय है। सेंधा नमक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दांतों की गंदगी को साफ करके उन्हें चमकदार बनाते हैं। रोजाना कुछ बूंदें सरसों के तेल में सेंधा नमक मिलाकर मसूड़ों पर लगाने से दांत मजबूत और सफेद बनते हैं।

3. नींबू और बेकिंग सोडा

नींबू में मौजूद विटामिन C और बेकिंग सोडा मिलकर दांतों की सफाई करने का बेहतरीन काम करते हैं। नींबू के रस में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर ब्रश से दांतों पर लगाने से जल्द ही फर्क दिखने लगता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल हफ्ते में सिर्फ 2-3 बार ही करें, ज्यादा इस्तेमाल से दांतों की ऊपरी परत को नुकसान हो सकता है।

4. नीम की दातुन

अगर आपने गांवों में लोगों को नीम की दातुन करते देखा है, तो जान लें कि ये कोई पुरानी आदत नहीं, बल्कि आयुर्वेदिक तरीका है। नीम की दातुन न सिर्फ दांतों को सफेदी देती है, बल्कि दांतों को मजबूत भी बनाती है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह की दुर्गंध और कीटाणुओं को दूर रखते हैं।

पीले दांत दे सकते हैं ये बीमारियां

अगर आपके दांत लगातार पीले होते जा रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। ये कुछ बीमारियों का संकेत भी हो सकता है—

पाचन संबंधी समस्याएं – खराब डाइजेशन की वजह से दांतों का रंग बदल सकता है।

ओरल इंफेक्शन – बैक्टीरिया के बढ़ने से दांत कमजोर और पीले हो सकते हैं।

कैल्शियम की कमी – शरीर में कैल्शियम की कमी से दांत कमजोर और बदरंग हो सकते हैं।

अगर दांतों का पीलापन घरेलू उपायों से दूर नहीं हो रहा, तो तुरंत डेंटिस्ट से संपर्क करें। साफ-सुथरे और चमकदार दांतों के साथ बेझिझक मुस्कुराएं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: मूली के पत्ते हैं डायबिटीज का रामबाण इलाज, सर्दी-खांसी में मिलेगा आराम, पेट रहेगा साफ

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 16, 2025 9:41 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।