Healthy Seeds: फिट और हेल्दी रहने के लिए अपने डाइट में शामिल करें यें सिड्स, मिलेंगे गजब के फायदे

व्यक्ति के बढ़ती उम्र के साथ-साथ उसके शरीर में विटामिन, मिनरल और प्रोटीन की कमी होना आम बात है। इन सब की कमी की वजब से थकान, बाल झड़ना और कमजोर इम्यूनिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में सही खानपान जरूरी होता है। कुछ खास सीड्स को डाइट में शामिल करके इन कमियों को दूर किया जा सकता है

अपडेटेड May 30, 2025 पर 4:07 PM
आज ही अपने डाइट में शामिल करें ये सिड्स (Image Credit: Canva)

व्यक्ति के उम्र बढ़ने के साथ-साथ उसके शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना आम बात है। खासकर विटामिन, मिनरल और प्रोटीन की कमी से थकावट, बाल झड़ना, नाखून टूटना और इम्यूनिटी कमजोर होने जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इनसे बचने के लिए सही खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। हमें अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो हमें जरूरी पोषक तत्व, विटामिन और मिनरल देती हैं। जैसे फल-सब्जियों की तरह ही कुछ खास बीज भी होते हैं, जिन्हें डाइट में शामिल किया जा सकता है।

एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर अपने डाइट में आप कुछ खास बीजों को शामिल करके आप अपने शरीर में इन कमियों को दूर कर सकते हैं और अपने शरीर को फिट रख सकते हैं।

प्रोटीन की कमी


अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है तो इससे आपकी मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में आपको अपने आहार में क्विनोआ शामिल करना चाहिए। इसे सब्जियों के साथ मिलाकर क्रेप, इडली या बिरयानी जैसी चीजें बनाकर खाया जा सकता है।

फाइबर की कमी

अगर आपके शरीर में फाइबर की कमी है तो आपको कब्ज की परेशानी और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। फाइबर की कमी होने पर हर दिन अपने खाने में 1 चम्मच चिया सीड्स जरूर शामिल करें। इसे रातभर पानी में भिगोकर रखें और फिर सुबह खाएं, इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं।

जिंक की कमी

अगर शरीर में जिंक की कमी हो जाए तो इससे आपकी इम्यूनिटी कमजोर पड़ सकती है और किडनी और ब्लैडर में पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है। जिंक की कमी होने पर कद्दू के बीज खाना फायदेमंद होता है। ये बीज पेट के कीड़ों को भी खत्म करने में मदद करते हैं। इन्हें खाने से पहले कम से कम एक घंटे तक पानी में भिगो देना चाहिए।

कॉपर की कमी

अगर आपके शरीर में कॉपर की कमी हो जाती है तो इससे हीमोग्लोबिन कम हो सकता है और एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को ऐसी समस्या है उनको तिल के बीज खाना फायदेमंद होता है। आप रोजाना 1 चम्मच तिल को गुड़ के साथ खा सकते हैं, इससे सेहत को अच्छा लाभ मिलेगा।

सेलेनियम की कमी

अगर शरीर में विटामिन और सेलेनियम की कमी हो जाए, तो डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है और शरीर में सूजन भी हो सकती है। इसके लिए आपको रोजाना 1 चम्मच सूरजमुखी के बीज अपने खाने में शामिल करें, इससे ये कमी दूर करने में मदद मिलती है।

कैल्शियम की कमी

30 की उम्र के बाद खासकर महिलाओं में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक तिल और खसखस के बीज में भरपूर कैल्शियम होते हैं, इसलिए इनका सेवन बढ़ाना चाहिए। ये हड्डियों को मजबूत बनाकर बोन डेंसिटी बेहतर करने में मदद करते हैं।

टाइप 2 डायबिटीज

अगर आप टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो 3 दिन तक रोजाना 1 चम्मच मेथी के बीज दाल, सलाद या सूप में डालकर खाएं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद मिलती है। साथ ही ये सीड्स पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन को भी कम करते हैं।

ओमेगा-3 की कमी

अगर आपके शरीर में ओमेगा-3 की कमी हो जाती है, तो इससे दिल से जुड़ी सूजन और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ओमेगा-3 की कमी होने पर रोजाना अपनी डाइट में 1 चम्मच अलसी के बीज जरूर शामिल करें, इससे काफी फायदा होगा।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

क्या होता है 'डायबिटिक चावल'? जानिए ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में कितना है कारगर?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।