आज के समय में हर व्यक्ति अपने काम और जिम्मेदारियों में इतना व्यस्त हो गया है कि खुद की सेहत को नजरअंदाज कर देता है। भागदौड़ भरी इस जिंदगी में ना तो लोग समय पर खाना खा पाते हैं और ना ही पर्याप्त नींद या व्यायाम कर पाते हैं। इसका असर सीधा उनकी सेहत पर पड़ता है, जिससे मोटापा, डायबिटीज़, ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियां आम हो गई हैं। इन्हीं में से एक बीमारी है थायरॉइड, जो अब तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है। ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो जाता है।
कई बार वजन बढ़ने या घटने, थकान, मूड स्विंग्स और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इस बीमारी से बचने के लिए हेल्दी डाइट और सक्रिय जीवनशैली बेहद जरूरी है। सही खानपान से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
थायरॉइड क्या है और क्यों जरूरी है सही खानपान
थायरॉइड एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसकी स्थिति को सही रखने के लिए दवाओं के साथ-साथ पौष्टिक खानपान और एक हेल्दी लाइफस्टाइल की आवश्यकता होती है। अगर हम अपनी डाइट का सही तरीके से ध्यान रखें तो थायरॉइड जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
थायरॉइड ग्लैंड को ठीक से काम करने के लिए आयोडीन की आवश्यकता होती है। आयोडीन की कमी से हाइपोथायरॉइडिज़्म का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए अपनी डाइट में सी फिश, अंडे और दही जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए।
कच्चा नारियल शरीर को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ देता है और थायरॉइड की समस्या को कम करने में भी मददगार साबित होता है। नारियल को आप कच्चा खा सकते हैं, या फिर इसकी चटनी और लड्डू भी बना सकते हैं। इससे शरीर का मेटाबोलिज्म सही रहता है।
सेब सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। इसे रोजाना खाने से थायरॉइड के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह वजन घटाने और ब्लड शुगर को सामान्य बनाए रखने में सहायक है। सेब शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है, जिससे थायरॉइड ग्लैंड बेहतर तरीके से कार्य कर पाता है।
आंवला में विटामिन- C की भरपूर मात्रा होती है जो थायरॉइड को कंट्रोल करने में मदद करती है। सुबह के समय आंवले के पाउडर को शहद के साथ खाने या आंवले का जूस गुनगुने पानी के साथ पीने से लाभ होता है। आंवला का मुरब्बा भी खा सकते हैं।
थायरॉइड को कम करने के लिए हरी सब्जियों का सेवन बेहद फायदेमंद है। ये न केवल थायरॉइड के जोखिम को कम करती हैं, बल्कि शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा करती हैं।
थायरॉइड से बचने के लिए परहेज
थायरॉइड की समस्या होने पर कुछ चीजों से परहेज करना जरूरी होता है। गोइट्रोजेन से भरपूर चीजों और प्रोसेस्ड फूड से बचना चाहिए। इसके अलावा, थायरॉइड की समस्या होने पर केक, कुकीज, और चिप्स से दूर रहना चाहिए।
वजन कम होना या तेजी से बढ़ना
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।